फैशन डिजाइनिंग की रेणुका गुप्ता और इंटीरियर डिजाइनिंग की छात्रा युनिता साहू ने आईएनआईएफडी लांच पैड में हिस्सा लिया है। इन्हें अगले स्तर पर प्रदर्शन करने के लिए चयनित किया गया है।
आईएनआईएफडी के निर्देश टीना खंडेलवाल और मोनिका पारख ने बताया लॉन्च पैड लक्मे फैशन वीक में डिजाइनिंग सलेक्शन के लिए सबसे बड़ा चैलेंज है। क्योंकि लक्मे लांच पैड में विनर होने के बाद फिल्म जगत के सितारों के साथ काम करने का भी अवसर मिलता है ।
जिसके पहले राउंड में संस्था के ही टॉप डिजाइनर्स के बीज कड़ी प्रतियोगिता होती है।
तत्पश्चात इन्हीं प्रतिभागियों में चयनित प्रतिभागियों को आगे सेकंड राउंड जोकि रीजनल राउंड होता है के लिए चयनित किया जाता है
चयनित प्रतिभागी फाइनल पोशाक डिजाइन करते हैं , और सेलिब्रिटी डिजाइनर और आई एन आई एफडी और ज्यूरी के सामने 90 सेकंड में जजेस को आइडिया व थीम के बारे में बताना जरूरी होता है,
उसके बाद जाने-माने डिजाइनर उद्योग वह विशेषज्ञों के पैनल के सामने सवाल जवाब राउंड का आयोजन होता है ।
श्रीमती टीना खंडेलवाल ने बताया इस साल 50 प्रतिभागियों ने लांच पैड में बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया, जिसमें फैशन से रेणुका गुप्ता और इंटीरियर से युनिता साहू का चयन हुआ है ।
आईएनआईएफडी फैशन और इंटीरियर छेत्र में एक मात्र ऐसा संस्थान है जहां बच्चो को इंटरनेशनल प्लेटफार्म जैसे लैक्मे फैशन वीक , न्यूयॉर्क एवम लंदन फैशन वीक में भाग लेने का मौका दिया जाता है।
लॉन्च पैड की थीम "फैशन के लिए शिल्प "रखी गई थी। यह भारतीय समाज में कला के महत्त्व और उसके जनजीवन में प्रयोग को रेखांकित करती है। कला का यह उपयोग पूरे विश्व में लोकप्रिय है तथा भारतीय शिल्पकारी की उत्कृष्टता एवं सौंदर्य बोध को भी दर्शाती है।











