190 पौवा शराब के साथ 2 गिरफ्तार

190 पौवा शराब के साथ 2 गिरफ्तार
रायपुर। रायपुर की एण्टी क्राईम एण्ड साईबर यूनिट और खरोरा थाना पुलिस ने 190 पौवा देशी शराब के साथ 2 आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

दरअसल 27 जून को सूचना मिली कि थाना खरोरा क्षेत्रांतर्गत मुरा डैम के सामने पिकरीडीह मेन रोड पास 2 शराब बेचने की फिराक में घूम रहे हैं। एण्टी क्राईम एण्ड साईबर यूनिट तथा थाना खरोरा पुलिस की संयुक्त टीम द्वारा उक्त स्थान पर जाकर मुखबीर द्वारा बताए हुलिये के व्यक्तियों को चिन्हांकित कर पकड़ा गया। पूछताछ में व्यक्तियों ने अपना नाम कामदेव नायक एवं प्रमोद कुमार लहरे निवासी रायपुर बताया। उनके पास रखें थैले की तलाशी लेने पर थैले में बरामद हुई। दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से कुल 190 पौवा देशी शराब कीमती 21,000/- रूपये जब्त कर आरोपियों के विरूद्ध थाना खरोरा में अपराध क्रमांक 440/23 धारा 34(2) आबकारी एक्ट का अपराध पंजीबद्ध कर कार्रवाई की गई।

गिरफ्तार आरोपी
प्रमोद लहरे पिता फगुलाल लहरे उम्र 25 साल निवासी विनायक विहार महावीर नगर रायपुर।
कामदेव नायक पिता ईश्वरी प्रसाद नायक उम्र 25 साल निवासी राजीव नगर वार्ड क्रमांक 1खरोरा।
Advertisement