वारः शनिवार, विक्रम संवतः 2082, शक संवतः 1947, माह/पक्ष : श्रावण मास – कृष्ण पक्ष, तिथि: नवमी दोपहर 2 बजकर 42 मिनट तक उसके बाद दशमी रहेगी. चंद्र राशि: मेष राशि रहेगी.
चंद्र नक्षत्रः भरणी रात 12 बजकर 38 मिनट तक उसके बाद कृतिका नक्षत्र रहेगा. योग: शूल रात 12 बजकर 54 मिनट तक उसके बाद गंड योग रहेगा . अभिजीत मुहूर्तः सुबह 11 बजकर 31 मिनट से 12 बजकर 39 मिनट तक रहेगा. दुष्टमुहूर्तः नवमी में कोई भी शुभ कार्य न करें. सूर्योदयः सुबह 5 बजकर 40 मिनट से. सूर्यास्तः शाम 7 बजकर 12 मिनट से. राहूकालः सुबह 9 बजकर 2 मिनट से 10 बजकर 44 मिनट तक . तीज/त्योहार: कोई नहीं. भद्रा: रात 1 बजकर 27 मिनट से शुरू. पंचक: नहीं है.
आज का दिशा शूल : शनिवार को दिशाशूल पूर्व दिशा में रहता है जिसमें यात्रा वर्जित रहती है. यदि यात्रा करना आवश्यक हो तो सफेद तिल खाकर चौघड़िया मुहूर्त में यात्रा प्रारंभ करें .
आज दिन के चौघड़िया मुहूर्त :
शुभ चौघड़िया – सुबह 7:21 से 9:02 तक.
चर चौघड़िया- दोपहर 12:25 से 2:06 तक.
लाभ चौघड़िया- दोपहर 2:06 से 3:48 तक.
अमृत चौघड़िया- दोपहर 3:48 मिनट से 5:29 तक.
आज रात के चौघड़िया मुहूर्त :
लाभ चौघड़िया- शाम 7:11 से 8:38 तक.
शुभ चौघड़िया- रात 9:48 से 11:07 तक.
अमृत चौघड़िया – रात 11:07 से 12:26तक.
चर चौघड़िया – रात 12:26 से 1:44 तक.
लाभ चौघड़िया- सुबह 4:22से 5:39 तक .
चौघड़िया मूहर्त यात्रा के लिए विशेष रूप से शुभ है और अन्य शुभ कार्यों के लिए भी शुभ है.











