🌤️ दिन - बुधवार
🌤️ विक्रम संवत 2083 (गुजरात अनुसार 2082)
🌤️ शक संवत -1948
🌤️ अयन - दक्षिणायन
🌤️ ऋतु - वर्षा ॠतु
🌤️ मास - श्रावण
🌤️ पक्ष - शुक्ल
🌤️ तिथि - सप्तमी शाम 07:19 तक तत्पश्चात अष्टमी
🌤️ नक्षत्र - स्वाती सुबह 06:46 तक तत्पश्चात विशाखा
🌤️ योग -ब्रह्म 20 अगस्त रात्रि 03:44 तक तत्पश्चात इन्द्र
🌤️*राहुकाल - दोपहर 12:42 से दोपहर 02:18 तक*
🌤️ सूर्योदय - 06:19
🌤️ सूर्यास्त - 07:04
👉 दिशाशूल - उत्तर दिशा मे
🚩 व्रत पर्व विवरण-
💥विशेष- सप्तमी को ताड़ का फल खाने से रोग बढ़ता है तथा शरीर का नाश होता है। (ब्रह्मवैवर्त पुराण, ब्रह्म खंडः 27.29-34)
💥 चतुर्मास के दिनों में ताँबे व काँसे के पात्रों का उपयोग न करके अन्य धातुओं के पात्रों का उपयोग करना चाहिए।(स्कन्द पुराण)
💥 चतुर्मास में पलाश के पत्तों की पत्तल पर भोजन करना पापनाशक है।
🌷 शिवपुराण 🌷
🙏🏻 श्रावण (सावन) में शिव भक्त भगवान भोलेनाथ को प्रसन्न करने के लिए अनेक उपाय करते हैं। कुछ ऐसे ही छोटे और अचूक उपायों के बारे शिवपुराण में भी लिखा है। ये उपाय इतने सरल हैं कि इन्हें आसानी से किया जा सकता है। सावन में ये उपाय विधि-विधान पूर्वक करने से भक्तों की हर इच्छा पूरी हो सकती है। ये उपाय इस प्रकार हैं-
शिवपुराण के अनुसार, भगवान शिव को प्रसन्न करने के उपाय इस प्रकार हैं-
➡️ 1. भगवान शिव को चावल चढ़ाने से धन की प्राप्ति होती है।
➡️ 2. तिल चढ़ाने से पापों का नाश हो जाता है।
➡️ 3. जौ अर्पित करने से सुख में वृद्धि होती है।
➡️ 4. गेहूं चढ़ाने से संतान वृद्धि होती है।
🙏🏻 शिवपुराण के अनुसार, जानिए भगवान शिव को कौन-सा रस (द्रव्य) चढ़ाने से क्या फल मिलता है-
👉🏻 1. बुखार होने पर भगवान शिव को जल चढ़ाने से शीघ्र लाभ मिलता है। सुख व संतान की वृद्धि के लिए भी जल द्वारा शिव की पूजा उत्तम बताई गई है।
👉🏻 2. तेज दिमाग के लिए शक्कर मिला दूध भगवान शिव को चढ़ाएं।
👉🏻 3. शिवलिंग पर गन्ने का रस चढ़ाया जाए तो सभी आनंदों की प्राप्ति होती है।
👉🏻 4. शिव को गंगा जल चढ़ाने से भोग व मोक्ष दोनों की प्राप्ति होती है।
👉🏻 5. शहद से भगवान शिव का अभिषेक करने से टीबी रोग में आराम मिलता है।
👉🏻 6. यदि शारीरिक रूप से कमजोर कोई व्यक्ति भगवान शिव का अभिषेक गाय के शुद्ध घी से करे तो उसकी कमजोरी दूर हो सकती है।
🙏🏻 शिवपुराण के अनुसार, जानिए भगवान शिव को कौन-सा फूल चढ़ाने से क्या फल मिलता है-
🌷 1. लाल व सफेद आंकड़े के फूल से भगवान शिव का पूजन करने पर मोक्ष की प्राप्ति होती है।
🌸 2. भगवान शिव की पूजा चमेली के फूल से करने पर वाहन सुख मिलता है।
💐 3. अलसी के फूलों से शिव की पूजा करने पर मनुष्य भगवान विष्णु को प्रिय होता है।
🌸 4. शमी वृक्ष के पत्तों से पूजन करने पर मोक्ष प्राप्त होता है।
🍀 5. बेला के फूल से पूजा करने पर सुंदर व सुशील पत्नी मिलती है।
🌼 6. जूही के फूल से भगवान शिव की पूजा करें तो घर में कभी अन्न की कमी नहीं होती।
🌺 7. कनेर के फूलों से भगवान शिव की पूजा करने से नए वस्त्र मिलते हैं।
🍀 8. हरसिंगार के फूलों से पूजन करने पर सुख-सम्पत्ति में वृद्धि होती है।
🌸 9. धतूरे के फूल से पूजन करने पर भगवान शंकर सुयोग्य पुत्र प्रदान करते हैं, जो कुल का नाम रोशन करता है।
🌺 10. लाल डंठलवाला धतूरा शिव पूजा में शुभ माना गया है।
जिनका आज जन्मदिन है उनको हार्दिक शुभकामनाएं बधाई और शुभ आशीष
दिनांक 19 को जन्मे व्यक्ति का मूलांक 1 होगा। आप साहसी और जिज्ञासु हैं। आपका मूलांक सूर्य ग्रह के द्वारा संचालित होता है। आप अत्यंत महत्वाकांक्षी हैं। आपकी मानसिक शक्ति प्रबल है। आपको समझ पाना बेहद मुश्किल है। आप आशावादी होने के कारण हर स्थिति का सामना करने में सक्षम होते हैं। आप सौन्दर्यप्रेमी हैं। आपमें सबसे ज्यादा प्रभावित करने वाला आपका आत्मविश्वास है। इसकी वजह से आप सहज ही महफिलों में छा जाते हैं।
आप राजसी प्रवृत्ति के व्यक्ति हैं। आपको अपने ऊपर किसी का शासन पसंद नहीं है।
शुभ दिनांक : 1, 10, 20, 28
शुभ अंक : 1, 10, 20, 28, 37, 46, 55, 64, 73, 82
शुभ वर्ष : 2026, 2044, 2053, 2062
ईष्टदेव : सूर्य उपासना तथा मां गायत्री
शुभ रंग : लाल, केसरिया, क्रीम,
जन्मतिथि के अनुसार भविष्यफल :
स्वास्थ्य की दृष्टि से यह वर्ष उत्तम रहेगा। पारिवारिक मामलों में महत्वपूर्ण कार्य होंगे। पदोन्नति के योग हैं। बेरोजगारों के लिए भी खुशखबर है इस वर्ष आपकी मनोकामना पूरी होगी। यह वर्ष आपके लिए अत्यंत सुखद रहेगा। अधूरे कार्यों में सफलता मिलेगी। अविवाहितों के लिए सुखद स्थिति बन रही है। विवाह के योग बनेंगे। नौकरीपेशा के लिए समय उत्तम हैं।
मेष - पॉजिटिव- किसी परेशानी से घबराने के बजाय उसका समाधान तलाशेंगे तो परिस्थितियां जल्दी आपके पक्ष में आ सकती हैं। जमीन-जायदाद से जुड़ा कोई मामला चल रहा है, तो आपसी सहमति से उसका हल निकल सकता है। घर के कामों और व्यवस्था को बेहतर बनाने में भी व्यस्तता रहेगी। परिवार के लोगों से बातचीत करके जिम्मेदारियां बांटने पर काम आसान होगा। किसी पुराने मामले को जिद की बजाय बातचीत से सुलझाने का मौका मिलेगा। नेगेटिव- दिनभर भागदौड़ ज्यादा रह सकती है। इसके बीच कुछ समय शांत या आध्यात्मिक गतिविधियों के लिए निकालना मन को राहत देगा। पैसों के मामले में बजट का खास ध्यान रखें और जहां तक संभव हो उधार लेने की स्थिति से बचें। किसी की मदद करने से पहले अपनी आर्थिक और दूसरी क्षमता भी जरूर देखें। भावनाओं में आकर ऐसी जिम्मेदारी न लें जिसे बाद में निभाना मुश्किल हो।
वृष - पॉजिटिव- लंबे समय से रुका कोई काम आज पूरा हो सकता है। इससे आत्मविश्वास बढ़ेगा और आगे के काम करने का उत्साह मिलेगा। जिस जिम्मेदारी को हाथ में लें, उसे पूरा ध्यान देकर करें। परिवार में धार्मिक कार्यक्रम या किसी शुभ काम की योजना बन सकती है। घर के लोग इसकी तैयारी और फैसलों में साथ रहेंगे। पुराना काम पूरा होने से दूसरी योजनाओं के लिए भी समय निकल सकता है। नेगेटिव- दूसरों के मामलों में जरूरत से ज्यादा दखल न दें और अपने काम पर ध्यान रखें। आज कहीं पैसा लगाने से बचना बेहतर बताया गया है। किसी निवेश की योजना है तो जल्दबाजी करने के बजाय उसे समझने के लिए समय लें। विद्यार्थियों को पढ़ाई पर ज्यादा ध्यान देना होगा। दूसरों की गतिविधियों के कारण अपना जरूरी समय खराब न करें।
मिथुन - पॉजिटिव- कोशिश करें कि जरूरी काम दिन के पहले हिस्से में ही पूरे हो जाएं। धार्मिक और सामाजिक गतिविधियों में आपकी रुचि बढ़ेगी। किसी खास रिश्तेदार से पसंद की कोई चीज उपहार में मिल सकती है। इससे घर का माहौल खुशनुमा रहेगा। परिवार और सामाजिक जिम्मेदारियों के बीच अच्छा समय बीतेगा। जरूरी काम पहले निपटा लेने से दिन के दूसरे हिस्से में दबाव कम रहेगा। नेगेटिव- अपने काम पूरा करने में समझदारी और सावधानी दोनों जरूरी होंगी। नकारात्मक सोच वाले या विवादित लोगों की संगत आपकी छवि को नुकसान पहुंचा सकती है। इसलिए किसके साथ क्या बात साझा कर रहे हैं, इसका ध्यान रखें। गलत लोगों के कारण अचानक कोई परेशानी खड़ी हो सकती है। अपनी प्रतिष्ठा और काम से जुड़े मामलों में बिना जांचे किसी पर भरोसा न करें।
कर्क - पॉजिटिव- संतान के भविष्य को लेकर बनाई गई किसी योजना से अच्छी खबर मिल सकती है। इससे लंबे समय से चल रही चिंता कम होगी। घर की मरम्मत, रखरखाव या सुधार से जुड़े कामों पर परिवार के साथ बातचीत करके फैसला लिया जा सकता है। सामाजिक कार्यक्रमों में आपकी सक्रियता बढ़ेगी। लोगों के बीच भागीदारी और अच्छे व्यवहार से आपकी पहचान तथा सम्मान बढ़ सकता है। नेगेटिव- राजनीतिक मामलों पर गैर जरूरी या नकारात्मक चर्चा से दूरी रखें। ऐसी बात आपकी छवि को नुकसान पहुंचा सकती है। प्रॉपर्टी या पैसों के लेन-देन से जुड़े काम भी आज टालना बेहतर रहेगा। मन बार-बार बदलने से किसी जरूरी फैसले में परेशानी हो सकती है। पहले पूरी जानकारी जुटाएं और फिर एक दिशा तय करके आगे बढ़ें।
सिंह - पॉजिटिव- दिनचर्या व्यवस्थित रहेगी और अपनी पसंद, कला या क्रिएटिव कामों के लिए समय निकाल पाएंगे। इससे ऊर्जा और उत्साह महसूस होगा। परिवार के किसी सदस्य के विवाह के लिए रिश्ता आ सकता है। कहीं से पैसा मिलने की स्थिति भी बन रही है। परिवार से जुड़ी कोई अच्छी खबर दिन को और बेहतर बना सकती है। निजी काम व्यवस्थित रखने से दूसरी जिम्मेदारियां भी आसानी से संभलेंगी। नेगेटिव- बच्चों की किसी गलत गतिविधि की जानकारी मिलने से मन परेशान हो सकता है। गुस्से में तुरंत प्रतिक्रिया देने के बजाय पहले पूरी बात समझें। बच्चों से खुलकर बातचीत करें और जरूरत के मुताबिक सही दिशा दें। समय के साथ अपनी सोच और दिनचर्या में भी बदलाव करना जरूरी होगा। पुराना तरीका हर परिस्थिति में काम करे, यह जरूरी नहीं है।
कन्या - पॉजिटिव- आज दिन काफी व्यस्त रहेगा। परिवार की सुख-सुविधा से जुड़ी चीजों की खरीदारी में अच्छा समय बीत सकता है। खर्च ज्यादा रहेंगे, लेकिन आमदनी के साधन बने रहने से बहुत ज्यादा तनाव नहीं होगा। घर की जरूरत की चीजें खरीदते समय बजट का ध्यान रखें। परिवार के साथ समय और खरीदारी दोनों का आनंद मिलेगा। व्यस्तता के बावजूद आर्थिक स्थिति को संतुलित रखने की कोशिश सफल रहेगी। नेगेटिव- समय के साथ सक्रिय रहना जरूरी है। आलस के कारण अपने जरूरी काम दूसरों पर डालने से बचें। महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां खुद संभालना ज्यादा अच्छा रहेगा। जरूरत से ज्यादा केवल अपने बारे में सोचने से करीबी रिश्तों में नाराजगी पैदा हो सकती है। घर के लोगों की जरूरत और भावनाओं का भी ध्यान रखें। अपनी व्यस्तता को रिश्तों से दूरी का कारण न बनने दें।
तुला - पॉजिटिव- अपनी दिनचर्या में कुछ अच्छा बदलाव करने से नए अवसर मिल सकते हैं। दोपहर बाद भविष्य से जुड़ी कोई अच्छी खबर मिलने की संभावना है। युवा किसी खास लक्ष्य के लिए किए गए प्रयासों में सफल हो सकते हैं। महिलाओं की धार्मिक या आध्यात्मिक गतिविधियों में रुचि बढ़ेगी। नए अवसर का फायदा उठाने के लिए पहले से तैयारी रखें। दिन के दूसरे हिस्से में कोई महत्वपूर्ण सूचना आपकी आगे की योजना बदल सकती है। नेगेटिव- अपनी उपलब्धियों के बारे में हर किसी के सामने जरूरत से ज्यादा बात न करें। कोई व्यक्ति आपकी जानकारी का गलत इस्तेमाल कर सकता है। अचानक ऐसा खर्च सामने आ सकता है जिसे टालना मुश्किल होगा। बजट में कुछ रकम जरूरी और अचानक खर्चों के लिए बचाकर रखें। परिस्थिति को लेकर घबराने के बजाय धैर्य से आर्थिक व्यवस्था संभालें।
वृश्चिक - पॉजिटिव- पिछले कुछ समय से तनाव और थकान महसूस कर रहे हैं तो अपनी पसंद, धार्मिक या आध्यात्मिक गतिविधियों के लिए समय निकालें। इससे मन और शरीर दोनों को आराम मिलेगा। युवाओं और विद्यार्थियों को प्रतियोगिता से जुड़े नतीजे अपने पक्ष में मिलने की संभावना है। किसी परीक्षा या चयन का इंतजार है तो सकारात्मक खबर मिल सकती है। मानसिक दबाव कम होने से दूसरे कामों पर भी ध्यान लगाना आसान होगा। नेगेटिव- किसी दोस्त से निजी बात को लेकर अचानक मनमुटाव हो सकता है। नकारात्मक बातों को ज्यादा बढ़ने न दें और शांत तरीके से स्थिति संभालें। आज पैसों का लेन-देन टालना बेहतर रहेगा। कोई जरूरी रकम देनी या लेनी हो तो लिखित रिकॉर्ड रखें। भावनाओं में आकर आर्थिक फैसला न लें।
धनु - पॉजिटिव- दिन सामान्य तौर पर अच्छा रहेगा। किसी महत्वपूर्ण व्यक्ति से मुलाकात के बाद फायदेमंद योजनाएं बन सकती हैं। ससुराल पक्ष के लोगों के साथ संबंध मजबूत होंगे। लंबे समय से रुका या फंसा पैसा वापस मिलने की अच्छी संभावना है। इससे आर्थिक दबाव कम हो सकता है। किसी उपयोगी व्यक्ति से हुई बातचीत आगे काम या पैसे से जुड़े मामले में फायदा दे सकती है। नेगेटिव- किसी की गलत सलाह मानने से अपने लक्ष्य से भटक सकते हैं। महत्वपूर्ण फैसला केवल एक व्यक्ति की बात सुनकर न लें। किसी करीबी दोस्त की गलत गतिविधि या व्यवहार आपको निराश कर सकता है। गाड़ी और मकान से जुड़े कागज सुरक्षित रखें। महत्वपूर्ण दस्तावेज कहां रखे हैं, इसकी जानकारी खुद रखें।
मकर - पॉजिटिव- पहले किए गए निवेश या किसी पुराने काम का अच्छा नतीजा मिल सकता है। इससे आर्थिक या व्यक्तिगत स्तर पर राहत महसूस होगी। करीबी दोस्तों के साथ मिलने-जुलने का कार्यक्रम बन सकता है और इससे मन तरोताजा रहेगा। युवा अपनी समझ और साहस के दम पर किसी मुश्किल चुनौती को पार कर सकते हैं। पुराने प्रयास का फायदा मिलने से आगे की योजना बनाने का आत्मविश्वास भी बढ़ेगा। नेगेटिव- जरूरत से ज्यादा काम अपने ऊपर न लें। गुस्सा और अहंकार किसी बनते हुए काम में रुकावट पैदा कर सकते हैं। निजी कामों में व्यस्त रहने के कारण परिवार की कुछ महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां अधूरी रह सकती हैं। समय का संतुलन बनाएं। सामाजिक गतिविधियों में भी जरूरत के मुताबिक भागीदारी रखें। काम की अधिकता के कारण रिश्तों को पूरी तरह नजरअंदाज न करें।
