18 सितंबर 2024

18 सितंबर 2024

वारः बुधवार विक्रम संवतः 2081 शक संवतः 1946 माह/पक्ष: भाद्रपद मास – शुक्ल पक्ष तिथि : पूर्णिमा सुबह 8 बजकर 3 मिनट तक उसके बाद प्रतिपदा तिथि रहेगी . चंद्र राशिः मीन राशि रहेगी. चंद्र नक्षत्रः पूर्वा भाद्रपद नक्षत्र सुबह 10 बजकर 59 मिनट तक उसके बाद उत्तरा भाद्रपद नक्षत्र रहेगा. योगः गंड योग रात 11 बजकर 27 मिनट तक उसके बाद वृद्धि योग रहेगा. अभिजीत मुहूर्तः दोपहर 11 बजकर 45 मिनट से 12 बजकर 30 मिनट तक . दुष्टमूहर्त : प्रतिपदा में कोई भी शुभ कार्य न करें. सूर्योदयः सुबह 6 बजकर 10 मिनट पर. सूर्यास्तः शाम 6 बजकर 18 मिनट पर. राहूकालः 12 बजकर 12 मिनट से 1 बजकर 43 मिनट तक . तीज त्योहारः कोई नहीं . भद्राः नहीं है. पंचकः चल रहे हैं.

आज का दिशाशूल

बुधवार को उत्तर दिशा में दिशा शूल रहता है इसमें यात्रा वर्जित रहती है यदि यात्रा करना आवश्यक हो तो यात्रा प्रारम्भ करने से पहले पांच कदम उल्टे विपरीत दिशा में चलें, इसके बाद ही यात्रा प्रारम्भ करें. इन चौघड़िया मुहर्तो में यात्रा हरा धनिया अथवा सफेद तिल खाकर आरंभ कर सकते हैं 

आज के चौघड़िया मूहर्त

  • लाभ चौघड़िया – सुबह 6:10 से 7:40 तक
  • अमृत चौघड़िया – सुबह 7:40 से 9:11 तक
  • शुभ चौघड़िया – सुबह 10:41 से दोपहर 12:12 तक
  • चर चौघड़िया – दोपहर 3:13 से सायं 4:44 तक
  • लाभ चौघड़िया – शाम 4:44 से 6: 15 तक

आज रात्रि के चौघड़िया मूहर्त

  • शुभ चौघड़िया – रात 7:44 से 9:14 तक
  • अमृत चौघड़िया – 9:14 से 10:43 तक
  • चर चौघड़िया – रात 10:43 से 12:13 तक
  • लाभ चौघड़िया – रात 3:12 से प्रातः 4:41 तक

चौघड़िया मुहूर्त यात्रा के लिए विशेष रूप से शुभ है और अन्य शुभ कार्यों के लिए भी शुभ है .

Advertisement