वारः गुरुवार
विक्रम संवतः 2081
शक संवतः 1946
माह/पक्ष: आश्विन मास – शुक्ल पक्ष.
तिथि : पूर्णिमा शाम 04 बजकर 55 मिनट तक तत्पश्चात प्रतिपदा तिथि रहेगी.
चंद्र राशि: मीन राशि शाम 4 बजकर 19 मिनिट तक तत्पश्चात मेष राशि रहेगी.
चंद्र नक्षत्रः रेवती नक्षत्र शाम 4 बजकर 19 मिनट तक तत्पश्चात अश्विनी नक्षत्र रहेगा.
योग :- हर्षण योग रहेगा .
अभिजित मुहूर्तः दोपहर 11 बजकर 45 मिनट से 12 बजकर 30 मिनट तक रहेगा.
दुष्टमुहूर्तः कोई नहीं .
सूर्योदयः सुबह 6 बजकर 24 मिनट पर होगा.
सूर्यास्तः शाम 5 बजकर 46 मिनट पर होगा.
राहूकालः दोपहर 1 बजकर 30 से 2 बजकर 56 बजे तक.
तीज त्योहार: रास पूर्णिमा, क्षीरशयन उत्सव, ब्रज परिक्रमा.
भद्राः सुबह 6 बजकर 47 मिनट तक.
पंचकः शाम 4 बजकर 19 मिनट पर समाप्त होगी.
आज का दिशा शूल
गुरुवार को दक्षिण दिशा में दिशा शूल रहेगा. (यात्रा वर्जित रहती है) यदि यात्रा करना आवश्यक हो तो थोड़ा जीरा खाकर चौघड़िया मूहर्त में यात्रा प्रारंभ करें .
आज के चौघड़िया मूहर्त
शुभ चौघड़िया – सुबह 6 बजकर 23 मिनट से 7 बजकर 48 मिनट तक .
चर चौघड़िया – सुबह 10 बजकर 39 मिनट से 12 बजकर 04 मिनट तक.
लाभ चौघड़िया – दोपहर 12 बजकर 04 मिनट से 01 बजकर 30 मिनट तक.
अमृत चौघड़िया – दोपहर 1 बजकर 30 मिनट से 2 बजकर 56 मिनट तक.
शुभ चौघड़िया – शाम 4 बजकर 21 मिनट से 5 बजकर 47 मिनट तक.
रात्रि के चौघड़िया
अमृत चौघड़िया – शाम 5 बजकर 47 मिनट से 7 बजकर 21 मिनट तक.
चर चौघड़िया- शाम 7 बजकर 21 मिनट से 8 बजकर 56 मिनट तक.
लाभ चौघड़िया- रात 12 बजकर 05 मिनट से 1 बजकर 40 मिनट तक.
शुभ चौघड़िया – रात 3 बजकर 14 मिनट से 4 बजकर 49 मिनट तक.
अमृत चौघड़िया- सुबह 4 बजकर 49 मिनट से 6 बजकर 24 मिनट तक.
चौघड़िया मुहूर्त यात्रा के लिए मुख्य रूप से एवं अन्य शुभ कार्यों को करने के लिए शुभ माना गया है.











