16 October 2025

16 October 2025

आज शुभ योग में गुरुवार व्रत और विष्णु पूजा है. जो व्रत रखकर भगवान विष्णु की पूजा करता है, उसकी मनोकामनाएं पूरी होती हैं. लक्ष्मी नारायण की पत्नी और पत्नी साथ में पूजा करते हैं तो दांपत्य जीवन सुखमय होता है और समस्याएं मिट जाती हैं. जिनके विवाह में देरी होती है, उनके लिए यह व्रत अत्यंत शुभ फलदायी है. जल्द विवाह के योग बनते हैं. दृक पंचांग के अनुसार, आज कार्तिक कृष्ण दशमी तिथि, अश्लेषा नक्षत्र, विष्टि करण, शुभ योग और कर्क राशि का चंद्रमा है. आज के दिन दक्षिण दिशा का दिशाशूल है. इस दिशा में यात्रा करना वर्जित है. आज सुबह 06:22 बजे से लेकर सुबह 10:35 बजे तक ज्वालामुखी योग बना है. यह एक अशुभ योग है, लेकिन शत्रुओं पर विजय प्राप्ति के लिए उत्तम योग है. किसी के खिलाफ युद्ध करने के लिए भी यह अच्छा योग माना गया है. इस योग में विध्वंसकारी कार्य करना सफल होता है.

गुरुवार व्रत रखने वाले लोग शुभ योग में भगवान विष्णु, माता लक्ष्मी और देव गुरु बृहस्पति की पूजा पीले फूल, अक्षत्, चंदन, हल्दी, तुलसी के पत्ते, पंचामृत, धूप, दीप आदि से करें. केला, गुड़, चने का दाल, बेसन के लड्डू का भोग लगाएं. गुरुवार व्रत कथा सुनें. विष्णु जी की आरती करें. केले के पौधे का पूजन करें. इससे आपके कार्य सफल होंगे और हरि कृपा से कष्ट दूर होंगे. आज के दिन हल्दी, चने की दाल, पीला चंदन, केसर, पीले वस्त्र, केला, पीतल, सोना आदि का दान करने से कुंडली का गुरु दोष मिटता है. पुखराज धारण करने से भी गुरु दोष खत्म होता है. सुबह 06:22 ए एम से 10:35 ए एम के बीच भद्रा है. भद्रा में कोई शुभ कार्य न करें. पंचांग से जानते हैं आज के मुहूर्त और अशुभ समय.

आज का पंचांग (Aaj Ka Panchang), 16 अक्टूबर 2025

आज की तिथि दशमी – 10:35 ए एम तक, उसके बाद एकादशी

आज का नक्षत्र अश्लेषा – 12:42 पी एम तक, फिर मघा

आज का करण विष्टि – 10:35 ए एम तक, बव – 10:49 पी एम तक, फिर बालव

आज का योग शुभ – 02:11 ए एम, अक्टूबर 17 तक, फिर शुक्ल

आज का पक्ष कृष्ण

आज का दिन गुरुवार

चंद्र राशि कर्क- 12:42 पी एम तक

सूर्योदय-सूर्यास्त और चंद्रोदय-चंद्रास्त का समय

सूर्योदय- 06:22 ए एम

सूर्यास्त- 05:55 पी एम

चन्द्रोदय- 02:28 ए एम, अक्टूबर 17

चन्द्रास्त- 03:08 पी एम


आज के शुभ मुहूर्त

ब्रह्म मुहूर्त: 04:42 ए एम से 05:32 ए एम

अमृत काल: 11:03 ए एम से 12:42 पी एम

अभिजीत मुहूर्त: 11:43 ए एम से 12:29 पी एम

विजय मुहूर्त: 02:01 पी एम से 02:47 पी एम

निशिता मुहूर्त: 11:42 पी एम से 12:32 ए एम, अक्टूबर 17

​दिन का शुभ चौघड़िया मुहूर्त

शुभ-उत्तम: 06:22 ए एम से 07:48 ए एम

चर-सामान्य: 10:40 ए एम से 12:06 पी एम

लाभ-उन्नति: 12:06 पी एम से 01:32 पी एम

अमृत-सर्वोत्तम: 01:32 पी एम से 02:58 पी एम

शुभ-उत्तम: 04:24 पी एम से 05:50 पी एम

रात का शुभ चौघड़िया मुहूर्त

अमृत-सर्वोत्तम: 05:50 पी एम से 07:24 पी एम

चर-सामान्य: 07:24 पी एम से 08:59 पी एम

लाभ-उन्नति: 12:07 ए एम से 01:41 ए एम, अक्टूबर 17

शुभ-उत्तम: 03:15 ए एम से 04:49 ए एम, अक्टूबर 17

अमृत-सर्वोत्तम: 04:49 ए एम से 06:23 ए एम, अक्टूबर 17

आज के अशुभ समय

यमगण्ड- 06:22 ए एम से 07:48 ए एम

ज्वालामुखी योग- 06:22 ए एम से 10:35 ए एम

गुलिक काल- 09:14 ए एम से 10:40 ए एम

दुर्मुहूर्त- 10:12 ए एम से 10:58 ए एम, 02:47 पी एम से 03:33 पी एम

राहुकाल- 01:32 पी एम से 02:58 पी एम

भद्रा- 06:22 ए एम से 10:35 ए एम

भद्रा वास- धरती पर

दिशाशूल- दक्षिण

Advertisement