Select Date:

16 नक्सलियों ने किया सरेंडर: छत्तीसगढ़ में 'लाल आतंक' को फिर लगा बड़ा झटका

Updated on 03-06-2025 01:15 PM

रायपुर। छत्तीसगढ़ में नक्सलियों को एक बार फिर बड़ा झटका लगा है। बस्तर के नक्सल मुक्त जिला होने के बाद अब सुकमा में 16 नक्सलियों ने सरेंडर किया है। नक्सल प्रभावित केरलापेंदा गांव अब नक्सलमुक्त हो गया है। सोमवार को दो हार्डकोर नक्सली समेत 16 नक्सलियों ने हथियार आत्मसमर्पण किया है। सरेंडर करने वाले नक्सलियों में एक महिला और पुरुष नक्सली पर आठ-आठ  लाख का इनाम घोषित है। इतना ही नहीं सरेंडर करने वाले छह नक्सलियों पर 25 लाख रूपये का इनाम घोषित है।

छ्त्तीसगढ़ में नक्सलियों के खिलाफ लगातार कार्रवाई चल रही है। इस बीच नक्सल संगठन पूरी तरह से घबरा गया है। इस बीच सरेंडर का भी सिलसिला चल रहा है। सोमवार को सुकमा जिले में पुलिस और सीआरपीएफ के अफसरों के सामने 16 नक्सलियों ने एक साथ सरेंडर कर दिया। इनमें से एक महिला और एक पुरुष पर आठ-आठ लाख रुपये का इनाम है। जबकि बाकी अन्य पर अलग-अलग राशि घोषित है।

नक्सलियों ने आत्मसमर्पण नीति और नियद नेल्ला नार योजना से प्रभावित होकर सरेंडर किया है। सरेंडर करने वाले सभी नक्सली जिले की कई घटनाओं में शामिल रहे। सुकमा एसपी किरण चव्हाण ने बताया कि राज्य सरकार की एलवद पंचायत योजना के तहत गांव को विकास कार्यों के लिए एक करोड़ रुपए की प्रोत्साहन राशि दी जाएगी। यह योजना नई छत्तीसगढ़ नक्सल आत्मसमर्पण/पीड़ित राहत एवं पुनर्वास नीति-2025 के तहत शुरू की गई है। इसमें उन ग्राम पंचायतों के लिए एक करोड़ रुपए के विकास कार्यों की मंजूरी का प्रावधान है, जो अपने क्षेत्र में सक्रिय नक्सलियों के आत्मसमर्पण में मदद करते हैं और उन्हें माओवाद-मुक्त घोषित करने का प्रस्ताव पारित करते हैं।

आत्मसमर्पण करने वाले नक्सली 

महिला नक्सली रीता उर्फ डोडी सुक्की, उम्र 36 साल,आठ लाख की इनामी नक्सली

नक्सली राहुल पुनेम, उम्र 18 साल, पीएलजीए बटालियन का सदस्य, 8 लाख रुपये का इनामी नक्सली

नक्सली लेकाम लखमा, उम्र 28 साल, 3 लाख का इनामी नक्सली

नक्सली सोड़ी चुला, उम्र 20 साल, 2 लाख का इनाम घोषित

नक्सली तेलाम कोसा, उम्र 19 साल, 2 लाख रुपये का इनामी

नक्सली डोडी हुर्रा, उम्र 29 साल, 2 लाख का इनामी नक्सली

नक्सली माड़वी माड़का, उम्र 18 साल

नक्सली रवा भीमा, उम्र 45 साल

नक्सली सोड़ी देवा, उम्र 30 साल

नक्सली सोड़ी हड़मा, उम्र 32 साल

नक्सली हेमला हिड़मा, उम्र 40 साल

नक्सली माड़वा सन्ना, उम्र 42 साल

नक्सली पदाम दारा, उम्र 31 साल

नक्सली सोड़ी भीमा, उम्र 32 साल

नक्सली पुनेम चैतु, उम्र 23 साल

नक्सली लेकाम लखमू, उम्र 30 साल



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 05 June 2025
कोंडागांव स्थित इंडो-तिब्बत बॉर्डर पुलिस (आईटीबीपी) के सामरिक क्षेत्रीय मुख्यालय, भुवनेश्वर के जवानों ने विश्व पर्यावरण दिवस पर विशेष पहल की। उन्होंने राम मंदिर तालाब पार्क में 'एक पेड़ मां…
 05 June 2025
बिलासपुर, बिलासपुर रेलवे जोन के चीफ इंजीनियर के साथ रिश्वतकांड में फंसे झाझरिया कंपनी के MD ने हाईकोर्ट में जमानत अर्जी लगाई है। उसने किडनी की बीमारी का इलाज कराने के लिए…
 05 June 2025
दुनिया में पर्यावरण के महत्व के बारे में जागरूक करने आज यानी 5 जून को विश्व पर्यावरण ​दिवस मनाया जा रहा है। छत्तीसगढ़ के आमदी और बालोद जिले के ठेकवाडीह…
 05 June 2025
रायपुर में हिस्ट्रीशीटर रोहित तोमर को पुलिस तलाश रही है। रोहित ने एक प्रॉपर्टी डीलर के साथ मारपीट की थी। इसके बाद से वह फरार है। पुलिस उसकी खोजबीन करते…
 05 June 2025
कोरिया। आज कलेक्टर चन्दन त्रिपाठी की अध्यक्षता में जिला पंचायत के मंथन कक्ष में समिति के सदस्यों की उपस्थिति में शिक्षकों के युक्तियुक्तकरण किया गया। इस अवसर पर अपर कलेक्टर अरुण…
 05 June 2025
रायपुर।   राज्य के सभी नगरीय निकायों में सड़क निर्माण, ब्रिज निर्माण और इलेक्ट्रिकल कार्यों के लिए लोक निर्माण विभाग द्वारा जारी नवीन दर अनुसूची (Schedule of Rates) को प्रभावी किया गया…
 05 June 2025
रायपुर।  मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने प्रदेशवासियों को विश्व पर्यावरण दिवस की बधाई और शुभकामनाएं दी हैं। मुख्यमंत्री श्री साय ने पर्यावरण संरक्षण के महत्व पर जोर देते हुए…
 05 June 2025
रायपुर।  अहमदाबाद में खेले गए आईपीएल 2025 के फाइनल मैच में बीसीसीआई के कोषाध्यक्ष श्री प्रभतेज सिंह की मौजूदगी छत्तीसगढ़ के प्रतिनिधित्व रूप में दिखी। वैसे तो आईसीसी और बीसीसीआई के…
 05 June 2025
रायपुर। महिला एवं बाल विकास मंत्री और भटगांव विधानसभा की विधायक श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े के प्रयासों से क्षेत्र में आधारभूत संरचनाओं के विकास के लिए लोक निर्माण विभाग द्वारा वित्तीय वर्ष…
Advertisement