वैभव सूर्यवंशी इस अंदाज में खेले मानो इस रविवार को यूएई में पाकिस्तान के खिलाफ अंडर-19 एशिया कप फाइनल में हुई बेइज्जती का बदला अरुणाचल के गेंदबाजों से ले रहे हों। 14 साल के वैभव ने आउट होने से पहले अपनी पारी में 16 चौके और 15 जबरदस्त छक्के लगाए हैं। बता दें कि अंडर-19 एशिया कप के फाइनल में वैभव सूर्यवंशी पाकिस्तान के खिलाफ कोई करिश्मा नहीं दिखा सके थे। वह महज 26 रन बनाकर ही आउट हो गए थे। पाकिस्तान ने भारत को 191 रन की करारी हार दी थी। इस दौरान वैभव का पाकिस्तानी गेंदबाजों से झगड़ा भी हो गया था, जिसका वीडियो जमकर वायरल हुआ है।
14 साल के वैभव सूर्यवंशी ने ठोके 84 गेंद में 190 रन, विजय हजारे ट्रॉफी में निकाला U-19 एशिया कप का गुस्सा
रांची: विजय हजारे ट्रॉफी 2025-26 के प्लेट ग्रुप मैच में वैभव सूर्यवंशी ने धमाकेदार बल्लेबाजी की है। रांची में अरुणाचल प्रदेश के खिलाफ वैभव सूर्यवंशी ने महज 84 गेंद में 190 रन ठोके हैं। इस पारी के साथ ही वे महज 14 साल 272 दिन की उम्र में लिस्ट-ए शतक बनाने वाले दुनिया के सबसे कम उम्र बल्लेबाज बन गए हैं। उन्होंने 36 गेंद मे शतक पूरा किया। इसके बाद 59 गेंद में 150 रन पूरा करके एबी डिविलियर्स का भी रिकॉर्ड तोड़ दिया है, जिन्होने 2015 में वेस्टइंडीज के खिलाफ 64 गेंद में 150 रन बनाए थे। बिहार ने सूर्यवंशी के अलावा कप्तान सकीबुल गनी के सबसे तेज शतक और विकेटकीपर आयुष लोहारुका के 116 रन से 6 विकेट पर 574 रन बनाए, जो लिस्ट-ए क्रिकेट में नया भारतीय रिकॉर्ड है।