मेक इन इंडिया अभियान की 12वीं सालगिरह के मौके पर उन्होंने एक्स पर एक पोस्ट में कहा, 'आंकड़ों में उत्साहजनक स्टोरी दिख रही है। वित्त वर्ष 2025-26 में भारत में 94.53 अरब डॉलर का सर्वाधिक सालाना प्रत्यक्ष विदेशी निवेश आया। वित्त वर्ष 2014-15 से 2025-26 तक कुल 843 अरब डॉलर FDI आया।'
ऑस्ट्रेलिया के साथ बातचीत
गोयल ने कहा कि भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच कॉम्प्रिहेंसिव इकनॉमिक कोऑपरेशन एग्रीमेंट (CEPA) और एक बाइलैटरल इनवेस्टमेंट ट्रीटी पर काम हो रहा है।ऑस्ट्रेलिया में ICAI की पहली ओशियाना इंटरनेशनल कॉन्फ्रेंस को वर्चुअली संबोधित करते हुए गोयल ने कहा कि दोनों देश एजुकेशन और क्रिटिकल मिनरल्स जैसे क्षेत्रों में सहयोग बढ़ा सकते हैं। भारत और ऑस्ट्रेलिया ने 2022 में इकनॉमिक कोऑपरेशन एंड ट्रेड एग्रीमेंट किया था और अब दोनों देश CEPA के लिए बातचीत कर रहे हैं।
