मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक केजरीवाल की मासिक सैलरी 4 लाख रुपये है। साल 2020 में दिल्ली विधानसभा चुनाव के दौरान दाखिल हलफनामे के मुताबिक केजरीवाल की संपत्ति करीब 3.44 करोड़ रुपये है। मुख्यमंत्री के तौर पर उन्हें कई तरह के भत्ते और सुविधाएं हासिल हैं। इनमें कार और सिक्योरिटी भी शामिल है। उन्हें ट्रैवल अलाउंस और अकमोडेशन की फैसिलिटी भी मिलती है। साल 2015 के विधानसभा चुनाव के लिए दाखिल हलफनामे में उनकी संपत्ति 2.1 करोड़ बताई थी। पांच सालों में उनकी कुल आय 1 करोड़ 30 लाख का इजाफा हुआ है।
बंगले पर विवाद
केजरीवाल के पास सिर्फ 12 हजार और उनकी पत्नी के पास 9 हजार रुपये कैश है। केजरीवाल परिवार के 6 बैंक अकाउंट हैं जिनमें कुल 33.29 लाख रुपये जमा हैं। केजरीवाल पर किसी तरह का कोई कर्ज नहीं है। परिवार के पास 40 हजार की चांदी और 32 लाख का सोना है। पत्नी के नाम म्यूचुअल फंड में 15.31 लाख रुपये जमा हैं। जहां केजरीवाल के नाम पर कोई गाड़ी नहीं है। वहीं, पत्नी के नाम 6.20 लाख रुपये की मारुति बलेनो है।











