दिन - शनिवार
🌤️ *विक्रम संवत 2083 (गुजरात अनुसार 2082)*
🌤️ *शक संवत -1948*
🌤️ *अयन - दक्षिणायन*
🌤️ *ऋतु - शरद ॠतु*
🌤️ *मास - भाद्रपद*
🌤️ *पक्ष - शुक्ल*
🌤️ *तिथि - प्रतिपदा सुबह 07:46 तक तत्पश्चात द्वितीया*
🌤️ *नक्षत्र - उत्तराफाल्गुनी दोपहर 12:55 तक तत्पश्चात हस्त*
🌤️ *योग - शुभ शाम 03:09 तक तत्पश्चात शुक्ल*
🌤️*राहुकाल - सुबह 09:30 से सुबह 11:02 तक*
🌤️ *सूर्योदय - 06:26*
🌤️ *सूर्यास्त - 06:43*
👉 *दिशाशूल - पूर्व दिशा मे*
🚩*व्रत पर्व विवरण- चंद्र-दर्शन (शाम 06:34 से रात्रि 07:09 तक)*
*विशेष- प्रतिपदा को कूष्माण्ड (कुम्हड़ा पेठा) न खाएं क्योकि यह धन का नाश करने वाला है (ब्रह्मवैवर्त पुराण, ब्रह्म खंडः 27.29-38)*
💥 *चतुर्मास के दिनों में ताँबे व काँसे के पात्रों का उपयोग न करके अन्य धातुओं के पात्रों का उपयोग करना चाहिए।(स्कन्द पुराण)*
💥 *चतुर्मास में पलाश के पत्तों की पत्तल पर भोजन करना पापनाशक है।*
जिनका आज जन्मदिन है उनको हार्दिक शुभकामनाएं बधाई और शुभ आशीष
आपका जन्मदिन: 12 सितंबर
अंक ज्योतिष के अनुसार दिनांक 12 को जन्मे व्यक्तियों का मूलांक तीन आता है। यह बृहस्पति का प्रतिनिधि अंक है। आप दार्शनिक स्वभाव के होने के बावजूद एक विशेष प्रकार की स्फूर्ति रखते हैं। आपकी शिक्षा के क्षेत्र में पकड़ मजबूत होगी। आप एक सामाजिक प्राणी हैं। आप सदैव परिपूर्णता या कहें कि परफेक्शन की तलाश में रहते हैं यही वजह है कि अकसर अव्यवस्थाओं के कारण तनाव में रहते हैं। ऐसे व्यक्ति निष्कपट, दयालु एवं उच्च तार्किक क्षमता वाले होते हैं। अनुशासनप्रिय होने के कारण कभी-कभी आप तानाशाह भी बन जाते हैं।
आपके लिए खास
शुभ दिनांक : 3, 12, 21, 30.
शुभ अंक : 1, 3, 6, 7, 9.
शुभ वर्ष : 2028, 2030, 2031, 2034, 2043, 2049, 2052.
ईष्टदेव : देवी सरस्वती, देवगुरु बृहस्पति, भगवान विष्णु.
शुभ रंग : पीला, सुनहरा और गुलाबी.
आपकी जन्मतिथि के अनुसार भविष्यफल
व्यापार-नौकरी: नवीन व्यापार की योजना भी बन सकती है। नौकरीपेशा के लिए प्रतिभा के बल पर उत्तम सफलता का है। महत्वपूर्ण कार्य से यात्रा के योग भी है।
घर-परिवार: यह वर्ष आपके लिए अत्यंत सुखद है। घर या परिवार में शुभ कार्य होंगे। दांपत्य जीवन में सुखद स्थिति रहेगी। शत्रु वर्ग प्रभावहीन होंगे।
करियर: किसी विशेष परीक्षा में सफलता मिल सकती है। मित्र वर्ग का सहयोग सुखद रहेगा।
आज का राशिफल 12 सितंबर 2026
मेष राशि का दैनिक राशिफल 12 सितंबर 2026
मेष राशि वालों को आज कुछ दुविधा और परेशानी हो सकती है लेकिन हल भी मिलते रहेंगे. मानसिक सुकून बनाए रखने के लिए जरूरी है कि बीती हुई नकारात्मक बातों को वर्तमान पर हावी ना होने दें. किसी प्रकार की भी पार्टनरशिप करने की योजना को आज स्थगित रखें. पति-पत्नी एक दूसरे की भावनाओं का सम्मान करें. एसिडिटी और कब्ज की समस्या परेशान कर सकती है.
उपाय- आदित्य हृदय स्त्रोत का पाठ करें या सुनें.
भाग्यशाली रंग- केसरिया
भाग्यशाली अंक- 3
वृष राशि का दैनिक राशिफल 12 सितंबर 2026
वृष राशि वाले पिता या पिता समान किसी व्यक्ति की सलाह और मार्गदर्शन का जरूर अनुसरण करें. उचित व्यवस्था हो जाने के बावजूद मन में कुछ भय बना रहेगा, अपना मनोबल मजबूत रखें. सहयोगियों तथा कर्मचारियों की मेहनत और सहयोग से रुकी हुई गतिविधियां दोबारा शुरू होगी. किसी नजदीकी मित्र से मुलाकात होगी. मांसपेशियों में खिंचाव की वजह से शरीर में कहीं दर्द जैसी शिकायत रह सकती है.
उपाय- शिवालय जाकर सुगंधित जल से अभिषेक करें.
भाग्यशाली रंग- सफेद
भाग्यशाली अंक- 2
मिथुन राशि का दैनिक राशिफल 12 सितंबर 2026
मिथुन राशि वालों के लिए ग्रह स्थिति बहुत ही अनुकूल बनी हुई है. वित्तीय कार्यों पर अपना विशेष ध्यान केंद्रित रखें. विद्यार्थी मौज मस्ती में पड़कर अपनी पढ़ाई से समझौता न करें. मीडिया के क्षेत्र से जुड़े व्यवसाय में कुछ नई जानकारियां मिलने से काम आसान होगा. प्रेम संबंधों से दूर ही रहें, तो उचित है. कभी-कभी आपकी विचलित मानसिक स्थिति का नकारात्मक प्रभाव आपकी कार्य क्षमता पर पड़ सकता है.
उपाय- पशु-पक्षियों के लिए आहार की व्यवस्था करें.
भाग्यशाली रंग- नीला
भाग्यशाली अंक- 6
कर्क राशि का दैनिक राशिफल 12 सितंबर 2026
किसी भी दुविधा में परिवार जनों का सहयोग कर्क राशि वालों के लिए मददगार साबित होगा. जमीन-जायदाद व वाहन को लेकर किसी प्रकार की समस्या होने की आशंका है. व्यावसायिक मामलों में बिना सोचे-समझे अपनी योजनाओं को किसी से भी ज्यादा शेयर ना करें. घर में सुख-शांति का माहौल रहेगा. वर्तमान मौसम के नकारात्मक प्रभाव से बचना होगा. किसी जरूरतमंद को दवाई का दान करना उत्तम रहेगा.
उपाय- किसी जरूरतमंद को दवाई का दान करना उत्तम रहेगा.
भाग्यशाली रंग- लाल
भाग्यशाली अंक- 1
सिंह राशि का दैनिक राशिफल 12 सितंबर 2026
सिंह राशि वालों का दिन शानदार तरीके से व्यतीत होगा. आपके काम मन मुताबिक तरीके से पूरे होंगे. वर्तमान समय अनुसार प्रैक्टिकल बनें तथा सफल होने के लिए थोड़ा स्वार्थी भी होना पड़ता है. कारोबार के विस्तार को लेकर किसी भी योजना को कार्य रूप देने का अनुकूल समय है. पति-पत्नी अपने पर्सनल संबंधों को लेकर कुछ तनाव में रहेंगे. शारीरिक और मानसिक रूप से स्वस्थ महसूस करेंगे.
उपाय- श्री सूक्त और पुरुष सूक्त का पाठ करें अथवा सुनें.
भाग्यशाली रंग- नीला
भाग्यशाली अंक- 8
कन्या राशि का दैनिक राशिफल 12 सितंबर 2026
कोई भी काम प्लानिंग से करना तथा सकारात्मक सोच रखना कन्या राशि वालों को नई दिशा प्रदान करेंगे. घर में किसी अप्रिय व्यक्ति के आगमन से मन खिन्न हो जाएगा. व्यवसाय में कोई डील या लेनदेन करते समय बहुत अधिक सावधानी बरतने की जरूरत है. प्रेम संबंधों में भी और अधिक नजदीकियां आएंगी. स्वस्थ रहने के लिए संतुलित दिनचर्या रखना जरूरी है.
उपाय- घर के वरिष्ठ लोगों को प्रणाम करें और उनसे आशीर्वाद लें.
भाग्यशाली रंग- हरा
भाग्यशाली अंक- 7
तुला राशि का दैनिक राशिफल 12 सितंबर 2026
अगर घर के रखरखाव में बदलाव संबंधी कोई योजना तुला राशि वालों की बन रही है, तो उस पर गंभीरता से विचार करें. संतान की किसी समस्या को लेकर आप परेशान रह सकते हैं. व्यवसाय में मार्केटिंग संबंधी कार्यों तथा संपर्क सूत्रों को मजबूत करने में समय दें. पति-पत्नी के आपसी तालमेल से घर में सुख-शांति का माहौल रहेगा. इंफेक्शन अथवा त्वचा संबंधी कोई परेशानी बढ़ सकती हैं.
उपाय- मां दुर्गा की उपासना करें तथा बच्चों को फल-मिठाइयां आदि बांटे.
भाग्यशाली रंग- लाल
भाग्यशाली अंक- 5
वृश्चिक राशि का दैनिक राशिफल 12 सितंबर 2026
वृश्चिक राशि वाले पारिवारिक दायित्व बखूबी निभाएंगे. फोन या ईमेल के माध्यम से कोई खास सूचना भी मिलेगी. कभी-कभी आप के अहम की वजह से काम बनते-बनते बिगड़ भी सकते हैं. नौकरी पेशा लोगों को ऑफिशियल कार्यभार की अधिकता की वजह से परेशानी रहेगी. घर में किसी खास वस्तु की शॉपिंग होने से खुशी भरा माहौल रहेगा. उमस भरे मौसम की वजह से एलर्जी और इंफेक्शन की समस्या रहेगी.
उपाय- गणपति जी का ध्यान करें और लड्डूओं का भोग लगाएं.
भाग्यशाली रंग- नीला
भाग्यशाली अंक- 3
धनु राशि का दैनिक राशिफल 12 सितंबर 2026
धनु राशि वालों का अगर कोई व्यक्तिगत कार्य अटका हुआ है तो आज कुछ भागा-दौड़ी के बाद हल हो जाएगा. कोई भी खास कार्य करते समय उसके सभी पहलुओं पर सोच-विचार करना जरूरी है. सरकारी सेवारत व्यक्ति पब्लिक डीलिंग से संबंधित कार्यों को सावधानी से करें, वरना किसी मुश्किल में पड़ सकते हैं. प्रेम संबंधों के मामले में आप खुद को भाग्यशाली महसूस करेंगे. स्वास्थ्य ठीक रहेगा.
उपाय- गाय को हरा चारा खिलाएं.
भाग्यशाली रंग- लाल
भाग्यशाली अंक- 2
मकर राशि का दैनिक राशिफल 12 सितंबर 2026
मकर राशि वालों को किसी वरिष्ठ व्यक्ति के सहयोग से लंबे समय से चल रही किसी परेशानी से राहत मिलेगी. आय की अपेक्षा खर्चों की अधिकता बनी रहेगी. जिसकी वजह से चिंता रह सकती है. व्यवसाय में अभी किसी भी नई योजना अथवा कार्य को शुरू करने के लिए समय अनुकूल नहीं है. युवा लोग प्रेम प्रसंगों में ना उलझें. गर्मी और उमस की वजह से आपको सिर दर्द व थकान महसूस होगी.
उपाय- चने की दाल और गुड़ किसी धर्मस्थल पर जरूर दें.
भाग्यशाली रंग- गुलाबी
भाग्यशाली अंक- 6
कुंभ राशि का दैनिक राशिफल 12 सितंबर 2026
अध्ययनरत कुंभ राशि के युवाओं को अपने फ्यूचर से संबंधित चल रही समस्या का हल मिल जाएगा. मेहनत के अनुरूप उचित परिणाम ना मिलने पर तनाव हावी ना होने दें. व्यवसाय संबंधी कोई भी नया कार्य शुरू करने की जल्दबाजी में कोई भी कार्य नुकसानदायक रह सकता है. जीवन साथी तथा परिवार जनों के साथ खुशनुमा समय व्यतीत होगा. अपने खानपान और दिनचर्या के प्रति लापरवाही की वजह से आपका इम्यून सिस्टम कमजोर हो सकता है.
उपाय- किसी भी धर्मस्थल पर जाकर कुछ समय आत्म चिंतन और मनन करना आपको सुकून देगा.
भाग्यशाली रंग- सफेद
भाग्यशाली अंक- 1
मीन राशि का दैनिक राशिफल 12 सितंबर 2026
अपने कार्यों को व्यवस्थित रूप से करना और समन्वय बनाकर रखना मीन राशि वालों को सफल बनाएगा. सामाजिक गतिविधियों में अपना योगदान अवश्य दें. व्यवसाय में कोई भी काम पूरे कायदे कानून के तहत ही करें वरना कोई समस्या खड़ी हो सकती हैं. पति-पत्नी के बीच कुछ समय से चल रही गलतफहमी का निवारण होगा. स्वास्थ्य उत्तम रहेगा.
उपाय- मां भगवती के दर्शन करें और खीर का प्रसाद बांटे.
भाग्यशाली रंग- आसमानी
भाग्यशाली अंक- 4
