20 गेंद में 110 रन... कौन हैं भानु पनिया? जिन्होंने सिक्किम के खिलाफ चौके-छक्कों की झड़ी लगा दी
इंदौर: आज यानी 5 दिसंबर को बड़ौदा और सिक्किम के बीच सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी का मुकाबला खेला गया। इस मैच में बड़ौदा ने इतिहास रच दिया। उन्होंने टी20 क्रिकेट के इतिहास का सबसे बड़ा स्को बना डाला। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारिक 20 ओवर में बड़ौदा ने रिकॉर्ड 5 विकेट पर 349 रन बना दिए। बड़ौदा ने अपनी इनिंग्स में कुल 37 छक्के लगाए। इसमें से 15 छक्के तीसरे नंबर पर बल्लेबाजी करने उतरे भानु पनिया ने लगाए। इस बल्लेबाज ने सिक्किम के गेंदबाजों की धज्जियां उड़ा दी। आखिर कौन है यह सूरमा, आइये इनके बारे में विस्तार से बात करते हैं।
