यूपी में 1024000 लाख वोटर बढ़े, 18-19 साल के 25 फीसदी, नहीं आया नाम तो जुड़वाने का है मौका

यूपी में 1024000 लाख वोटर बढ़े, 18-19 साल के 25 फीसदी, नहीं आया नाम तो जुड़वाने का है मौका
लखनऊ: उत्तर प्रदेश में कुल वोटरों की संख्या अब बढ़कर 15,35,37,430 हो गई है। वोटर लिस्ट का रिवीजन शुरू होने से पहले यह संख्या 15,25,13,131 थी। इस तरह वोटरों की संख्या में 10,24,299 की बढ़ोतरी हुई है। इसमें 25% 18-19 साल उम्र के वोटर हैं। चुनाव आयोग ने मंगलवार को रिवाइज्ड वोटर लिस्ट जारी कर दी है। आयोग का कहना है कि सभी अर्ह लोगों का नाम जोड़ने का प्रयास किया गया है। फिर भी कोई नाम छूट गया है तो वे बूथ लेवल ऑफिसर (BLO) या ऑनलाइन आवेदन के जरिए प्रक्रिया पूरी कर अपना नाम जुड़वा सकते हैं।
Advertisement