Select Date:

GIS के लिए भोपाल में 100 टेंट की 'सिटी':विदेशी मेहमान रुकेंगे

Updated on 09-02-2025 12:16 PM

भोपाल में 24 और 25 फरवरी को ग्लोबल इंवेस्टर्स समिट (जीआईएस) होगी। इसमें देश-विदेश से करीब 20 हजार मेहमान आएंगे। इनमें देश-विदेश के बड़े उद्योगपति जैसे- अंबानी, अडाणी, टाटा, बिरला, महिंद्रा भी शामिल हैं। इनके लिए खास इंतजाम किए जा रहे हैं। 2 से 5 स्टार रेटिंग वाले होटलों में 1 लाख रुपए तक के रूम बुक हो चुके हैं, तो दो जगह 100 टेंट की टेम्परेरी 'टेंट सिटी' भी बनेगी।

दोनों टेंट सिटी कलियासोत और केरवा डैम किनारे बनेगी। ताकि, मेहमान प्रकृति के नजारे भी देख सकें। पं. खुशीलाल शर्मा आयुर्वेद कॉलेज के पास कलियासोत ग्राउंड और केरवा डैम के पिछले हिस्से में जगह तय हो चुकी है। परमिशन मिलने ही मप्र राज्य पर्यटन विकास ने तैयारियां भी शुरू कर दी हैं। अगले पांच से छह दिन में टेंट सिटी बनकर कंप्लीट हो जाएगी।

विदेशी मेहमान रुकेंगे, सिक्योरिटी के इंतजाम रहेंगे जानकारी के मुताबिक, दोनों जगह पर 50-50 टेंट की सिटी डेवलप की जा रही है। इनमें होटल जैसी लग्जरी सुविधाएं ही रहेंगी। अंदर डबल बेड, एयर कंडिशन रहेगा तो बाहर सिक्योरिटी के इंतजाम और डॉक्टरों की टीम 24 घंटे मौजूद रहेगी। 3 दिन के लिए ये टेंट सिटी बनेगी। इनमें विदेशी मेहमानों को रुकवाने का प्लान है। ताकि, वे प्रकृति भरे माहौल में रहे। टेंट सिटी से समिट स्थल तक लाने ले जाने के लिए गाड़ियां मौजूद रहेंगी।

अब तक 17 हजार रजिस्ट्रेशन जानकारी के मुताबिक, समिट के लिए अब तक करीब 17 हजार उद्योगपति अपने रजिस्ट्रेशन करवा चुके हैं। इनमें प्रदेश, देश और विदेश के उद्योगपति भी शामिल हैं। 12 फरवरी तक ये रजिस्ट्रेशन होंगे। ऐसे में 3 से 5 हजार रजिस्ट्रेशन होने का अनुमान और है।

ऑन स्पॉट भी होंगे रजिस्ट्रेशन 24 फरवरी को उद्घाटन सत्र के दिन भी ऑन स्पॉट रजिस्ट्रेशन होंगे। इसके लिए स्मार्ट सिटी पार्क में काउंटर बनेंगे। यही से ऐसे मेहमानों के दूसरे कार्ड भी जाएंगे, जो लाना भूल गए हों।

20 हजार मेहमानों का मैन्यू फाइनल जानकारी के मुताबिक, समिट में भोजन के मैन्यू को अंतिम रूप दे दिया गया है। मप्र राज्य पर्यटन विकास निगम दो दिन में 20 हजार लोगों के भोजन की व्यवस्था करेंगा। फूड पैकेट की भी व्यवस्था की गई है। असल में सरकार ने पर्यटन निगम के अलावा ताज फ्रंट और मेरियट आफ कोर्टयार्ड से मैन्यू मांगा गया था। इनमें पर्यटन निगम के मैन्यू को फाइनल किया गया है।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 16 May 2025
जबलपुर मेडिकल यूनिवर्सिटी की लापरवाही के कारण शाजापुर की रवीना मेवाड़ा को 2018 में बीएससी नर्सिंग प्रथम वर्ष पास करने के बावजूद अब तक मूल अंकसूची नहीं मिली है। रवीना…
 16 May 2025
राजधानी के हुजूर तहसील क्षेत्र में गुरुवार को प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई करते हुए शासकीय भूमि पर बने अवैध निर्माणों पर बुलडोजर चलाया। यह कार्रवाई हुजूर एसडीएम विनोद सोनकिया के…
 16 May 2025
आर्थिक अपराध प्रकोष्ठ भोपाल (ईओडब्ल्यू) ने 3 करोड़ रुपए के गबन के मामले में पांच साल से फरार आरोपी नीरज चतुर्वेदी की गिरफ्तारी कर लिया है। नीरज ने कर्मचारी संचालनालय…
 16 May 2025
प्रदेश में किसानों को सोलर पम्प देने की तैयारी में जुटी मोहन यादव सरकार ने इसको लेकर नियम तय कर दिए हैं। किसानों को जो सोलर पम्प दिए जाएंगे उनके…
 16 May 2025
भोपाल में 12 मई को बाणगंगा चौराहे पर हुए दर्दनाक सड़क हादसे के मामले में लापरवाही सामने आने पर टीटी नगर थाने के प्रभारी सुधीर अर्जरिया को देर रात लाइन…
 16 May 2025
मध्यप्रदेश में आंधी-बारिश के बीच गर्मी का असर भी देखने को मिलेगा। मौसम विभाग ने 17 मई से उत्तरी हिस्से के जिलों में हीट वेव यानी, गर्म हवाएं चलने का…
 16 May 2025
भोपाल। गोविंदपुरा क्षेत्र में प्रेम त्रिकोण में एक युवती के प्रेमी ने उसके दोस्त की हत्या कर दी। युवक नर्मदापुरम से गौतम नगर में रहने वाली अपनी मुंहबोली बहन से मिलने…
 16 May 2025
भोपाल। मध्य प्रदेश के मंत्री विजय शाह द्वारा कर्नल सोफिया कुरैशी को लेकर दिए गए बयान पर आज सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई होना है। उधर आज मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में होने…
 15 May 2025
अब मेट्रो रेल और वंदे भारत के कोच और रेलवे से जुड़े आधुनिक उपकरण भोपाल के पास रायसेन जिले में बनेंगे। भारत अर्थ मूवर्स लिमिटेड (बीईएमएल) रायसेन के उमरिया गांव…
Advertisement