सोमवार🗓️ विक्रम संवत: 2082🗓️ शक संवत: 1947☀️ अयन: दक्षिणायन🍁 ऋतु: हेमंत ऋतु🌙 मास: मार्गशीर्ष (गुजरात/महाराष्ट्र - कार्तिक)🌓 पक्ष: कृष्ण
🕉️ तिथि: षष्ठी रात्रि 12:07 तक, तत्पश्चात सप्तमी ✨ नक्षत्र: पुनर्वसु शाम 06:48 तक, इसके बाद पुष्य🔱 योग: साध्य दोपहर 12:05 तक, तत्पश्चात शुभ
🕰️ राहुकाल: सुबह 08:10 से 09:34 तक🌅 सूर्योदय: 06:47🌇 सूर्यास्त: 05:57➡️ दिशाशूल: पूर्व दिशा I
जिनका आज जन्मदिन है उन्हें हार्दिक शुभकामनाएं, बधाई एवं शुभ आशीष
मूलांक - 1, इस तिथि को जन्मे जातक सूर्य ग्रह की प्रभावशाली ऊर्जा से सम्पन्न होते हैं। आप स्वाभिमानी, आत्मविश्वासी तथा नेतृत्व क्षमता से युक्त होते हैं। आपको किसी के अधीन रहना पसंद नहीं और चुनौतियों का सामना करना आपका स्वभाव है। आकर्षक व्यक्तित्व के कारण आप जहाँ भी जाते हैं, वहाँ अपनी उपस्थिति दर्ज करवाते हैं। व्यक्तित्व के मुख्य गुण - अद्भुत आत्मविश्वास, नेतृत्व क्षमता, सौन्दर्य एवं कला प्रेमी, दूरदर्शी एवं महत्वाकांक्षी, किसी भी परिस्थिति का सामना करने में सक्षम I * शुभ दिनांक : 1, 10, 20, 28, * शुभ अंक : 1, 10, 20, 28, 37, 46, 55, 64, 73, 82, * शुभ रंग : लाल, केसरिया, क्रीम, * ईष्टदेव : भगवान सूर्य की उपासना एवं माँ गायत्री की आराधना करना लाभकारी I आगामी वर्ष का फल : यह वर्ष आपके लिए प्रगति और शुभ समाचारों से परिपूर्ण रहेगा। परिवार में खुशियाँ बढ़ेंगी, अविवाहितों के लिए विवाह के योग, नौकरीपेशा व्यक्तियों के लिए पदोन्नति के संकेत,व्यवसाय में विस्तार एवं लाभ, बेरोजगारों को नए अवसर प्राप्त होंगे, अधूरे कार्य सफलतापूर्वक पूर्ण होंगे I
आज का राशिफल
♈ मेष (Aries) - नाम अक्षर: चु, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ, स्वभाव: उत्साही | राशि स्वामी: मंगल | शुभ रंग: नीला I
आज शत्रु सक्रिय हो सकते हैं, इसलिए सतर्क रहें। कार्यस्थल पर कोई आपकी चुगली कर सकता है। किसी नए व्यक्ति पर भरोसा न करें। व्यवसाय में बदलाव की सोच रहे हैं तो कुछ समय रुक जाएं। माता-पिता की सेवा में मन लगेगा और घर में रेनोवेशन संभव।
♉ वृषभ (Taurus) - नाम अक्षर: ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो, स्वभाव: धैर्यवान | राशि स्वामी: शुक्र | शुभ रंग: हरा I
आज मानसिक उलझनों वाला दिन है। संतान से तालमेल अच्छा रहेगा। ऑफिस में जिम्मेदारी संभालते समय गलती से बचें। विवाह या रिश्तों में रुकावटें आ सकती हैं। खर्च अधिक रहेगा, आज बजट में चलना जरूरी है।
♊ मिथुन (Gemini) - नाम अक्षर: का, की, कु, घ, छ, के, को, हा, स्वभाव: जिज्ञासु | राशि स्वामी: बुध | शुभ रंग: गुलाबी I
आज दिन मौज-मस्ती भरा रहेगा। व्यापार में नई योजनाएं जुड़ सकती हैं। ससुराल पक्ष के किसी व्यक्ति से उधार लेन-देन न करें। विद्यार्थी कठिन विषयों से राहत पाएंगे। कुछ फैसलों पर मन में हल्का पछतावा रह सकता है।
♋ कर्क (Cancer) - नाम अक्षर: ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो, स्वभाव: भावुक | राशि स्वामी: चंद्र | शुभ रंग: सफेद I
आज महत्वपूर्ण व्यक्तियों से मुलाकात लाभ देगी। कोर्ट-कचहरी के मामले सुलझ सकते हैं। संतान के करियर को लेकर नई योजना बन सकती है। कोई पुराना लेन-देन तनाव दे सकता है। सेहत में थोड़ी सावधानी रखें।
♌ सिंह (Leo) - नाम अक्षर: मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे, स्वभाव: आत्मविश्वासी | राशि स्वामी: सूर्य | शुभ रंग: आसमानी I
भाग्य साथ है। बिजनेस में सफलता मिलेगी। आप किसी के साथ पार्टनरशिप शुरू कर सकते हैं। पिताजी कोई महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपेंगे। परिवार में थोड़ा तनाव रह सकता है। यात्रा में लाभ मिलेगा।
♍ कन्या (Virgo) - नाम अक्षर: टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो, स्वभाव: मेहनती | राशि स्वामी: बुध | शुभ रंग: पीला I
धन संबंधी मामलों में सावधानी रखें। उधार वाहन न चलाएं। भाई-बहनों का सहयोग मिलेगा। आप निर्णय क्षमता से कार्य पूरे करेंगे। माता-पिता के आशीर्वाद से रुका हुआ काम बनेगा। खर्चों में संतुलन करें।
♎ तुला (Libra) - नाम अक्षर: रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते , स्वभाव: संतुलित | राशि स्वामी: शुक्र | शुभ रंग: गुलाबी I
आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। नई नौकरी मिल सकती है। जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा। अटके हुए कार्य पूरे होंगे। ससुराल पक्ष से तकरार की संभावना, बात सोच-समझकर बोलें। प्रॉपर्टी विवाद में राहत मिलेगी।
♏ वृश्चिक (Scorpio) - नाम अक्षर: तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू , स्वभाव: रहस्यमय | राशि स्वामी: मंगल | शुभ रंग: ग्रे I
भौतिक सुख-सुविधाओं में वृद्धि होगी। खर्च नियंत्रित रहेंगे। जीवनसाथी के साथ संतान को लेकर निर्णय हो सकता है। विरोधी सक्रिय हो सकते हैं, सावधानी रखें। कार्य में देरी से मन परेशान हो सकता है।
♐ धनु (Sagittarius) - नाम अक्षर: ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे, स्वभाव: दयालु | राशि स्वामी: गुरु | शुभ रंग: नीला I
विद्यार्थियों को मानसिक राहत मिलेगी। प्रेम जीवन मधुर रहेगा। दोस्तों संग समय अच्छा बीतेगा। रुका हुआ धन प्राप्त हो सकता है। जीवनसाथी को कुछ खास देने का मन बनेगा।
♑ मकर (Capricorn) - नाम अक्षर: भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी, स्वभाव: अनुशासित | राशि स्वामी: शनि | शुभ रंग: गोल्डन I
नया वाहन या मकान खरीदने के योग। लंबी योजनाओं को गति मिलेगी। शेयर मार्केट में सोचकर निवेश करें। परिवार से दूरी महसूस हो सकती है। सामाजिक सम्मान बढ़ेगा।
♒ कुंभ (Aquarius) - नाम अक्षर: गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा, स्वभाव: मानवतावादी | राशि स्वामी: शनि | शुभ रंग: नीला I
तरक्की का मार्ग खुल रहा है। साहस और प्रभाव बढ़ेगा। वाहन चलाते समय सावधानी रखें। राजनीति या सामाजिक कार्य में सफलता मिलेगी। पारिवारिक विवाद थोड़ा तनाव दे सकता है।
♓ मीन (Pisces) - नाम अक्षर: दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची, स्वभाव: संवेदनशील | राशि स्वामी: बृहस्पति | शुभ रंग: पीला I
आय के नए स्रोत मिलेंगे। नए मित्र बनेंगे। सिंगल लोगों को साथी मिल सकता है। स्वास्थ्य में थोड़ी गिरावट संभव। पुरानी गलती उजागर हो सकती है, धैर्य रखें।











