बलौदाबाजार। बलौदाबाजार जिले के पहंदा गांव में गुरुवार शाम आकाशीय बिजली गिरने से एक युवक की मौत हो गई और आठ ग्रामीण घायल हो गए। हादसा लगभग शाम 4 बजे हुआ, जब ग्रामीण पुराने आंगनबाड़ी केंद्र के पास एकत्रित थे।
मौके पर ही युवक की मौत, बच्चा भी घायल
इस हादसे में 26 वर्षीय प्रतीक कोसले, पिता दीपक कोसले की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं, घायलों में एक 10 वर्षीय बच्चा भी शामिल है। सभी घायलों को तत्काल जिला अस्पताल बलौदाबाजार लाया गया, जहां उपचार जारी है। एक गंभीर रूप से घायल व्यक्ति को रायपुर रेफर किया गया है।
घायलों की सूची:
धनी कुमार (21), पिता माधव
विकास बंजारे (15), पिता मोहनलाल
सौरभ बंजारे (10), पिता मोहनलाल
छविंद्र बंजारे (15), पिता सुहनलाल
विजय निषाद (17), पिता संतोष
रुद्र मांडले (12), पिता पुरुषोत्तम
मयंक मांडले (06), पिता पुरुषोत्तम
नवीन कोसले (25), पिता सीताराम
सभी घायल ग्राम पहंदा के निवासी हैं।
घटना के बाद प्रशासन ने त्वरित राहत एवं बचाव कार्य शुरू कर दिया है। पुलिस विभाग द्वारा घटना की जांच जारी है और जिला प्रशासन घायलों को बेहतर चिकित्सा सुविधा देने के लिए हरसंभव प्रयास कर रहा है।
पहंदा गांव में घटित यह घटना एक बार फिर बताती है कि मौसम की मार कितनी असहाय कर सकती है। प्रशासन से उम्मीद की जा रही है कि पीड़ित परिवारों को शीघ्र सहायता राशि प्रदान की जाएगी और ग्रामीणों को वज्रपात से सुरक्षा के प्रति जागरूक किया जाएगा।
गाज गिरने से 1 की मौत, 8 घायल: पहंदा गांव में मचा कोहराम











