Select Date:

07 अप्रैल 2025

Updated on 07-04-2025 10:01 AM
*दिन -  सोमवार*
🌤️ *विक्रम संवत - 2082 गुजरात अनुसार 2081*
🌤️ *शक संवत -1947*
🌤️ *अयन - उत्तरायण*
🌤️ *ऋतु - वसंत ॠतु* 
🌤️ *मास - चैत्र*
🌤️ *पक्ष - शुक्ल* 
🌤️ *तिथि - दशमी रात्रि 08:00 तक तत्पश्चात एकादशी*
, *नक्षत्र - अश्लेशा पूर्ण रात्रि तक*
🌤️ *योग - धृति शाम 06:19 तक तत्पश्चात शूल*
🌤️ *राहुकाल - सुबह 08:00 से सुबह 09:34 तक*
🌤️ *सूर्योदय - 06:27*
🌤️ *सूर्यास्त -  06:54*
👉 *दिशाशूल - पूर्व दिशा मे*
🚩 *व्रत पर्व विवरण- धर्मराज दशमी.

🌷 *एकादशी व्रत के लाभ* 🌷
➡️ *07 अप्रैल 2025 सोमवार को रात्रि 08:00 सै 08 अप्रैल, मंगलवार को रात्रि 09:12 तक एकादशी है।*
💥 *विशेष - 08 अप्रैल, मंगलवार को एकादशी का व्रत (उपवास) रखे।*
🙏🏻 *जो पुण्य सूर्यग्रहण में दान से होता है, उससे कई गुना अधिक पुण्य एकादशी के व्रत से होता है ।*
🙏🏻 *जो पुण्य गौ-दान सुवर्ण-दान, अश्वमेघ यज्ञ से होता है, उससे अधिक पुण्य एकादशी के व्रत से होता है ।*
🙏🏻 *एकादशी करनेवालों के पितर नीच योनि से मुक्त होते हैं और अपने परिवारवालों पर प्रसन्नता बरसाते हैं ।इसलिए यह व्रत करने वालों के घर में सुख-शांति बनी रहती है ।*
🙏🏻 *धन-धान्य, पुत्रादि की वृद्धि होती है ।*
🙏🏻 *कीर्ति बढ़ती है, श्रद्धा-भक्ति बढ़ती है, जिससे जीवन रसमय बनता है ।*
🙏🏻 *परमात्मा की प्रसन्नता प्राप्त होती है ।पूर्वकाल में राजा नहुष, अंबरीष, राजा गाधी आदि जिन्होंने भी एकादशी का व्रत किया, उन्हें इस पृथ्वी का समस्त ऐश्वर्य प्राप्त हुआ ।भगवान शिवजी  ने नारद से कहा है : एकादशी का व्रत करने से मनुष्य के सात जन्मों के पाप नष्ट हो जाते हैं, इसमे कोई संदेह नहीं है । एकादशी के दिन किये हुए व्रत, गौ-दान आदि का अनंत गुना पुण्य होता है ।*
         
🌷 *एकादशी के दिन करने योग्य* 🌷
🙏🏻 *एकादशी को दिया जलाके विष्णु सहस्त्र नाम पढ़ें  👉🏻    .......विष्णु सहस्त्र नाम नहीं हो तो १० माला गुरुमंत्र का जप कर लें l अगर घर में झगडे होते हों, तो झगड़े शांत हों जायें ऐसा संकल्प करके विष्णु सहस्त्र नाम पढ़ें तो घर के झगड़े भी शांत होंगे l

🌷 *एकादशी के दिन ये सावधानी रहे* 🌷
🙏🏻 *महीने में १५-१५ दिन में  एकादशी आती है एकादशी का व्रत पाप और रोगों को स्वाहा कर देता है लेकिन वृद्ध, बालक और बीमार व्यक्ति एकादशी न रख सके तभी भी उनको चावल का तो त्याग करना चाहिए एकादशी के दिन जो  चावल खाता है... तो धार्मिक ग्रन्थ से एक- एक चावल एक- एक कीड़ा खाने का पाप लगता है..

जिनका आज जन्मदिन है उनको हार्दिक शुभकामनाएं बधाई और शुभ आशीष 

दिनांक 7 को जन्मे व्यक्ति का मूलांक 7 होगा। यह अंक वरूण ग्रह से संचालित होता है। आप खुले दिल के व्यक्ति हैं। आपकी प्रवृत्ति जल की तरह होती है। जिस तरह जल अपनी राह स्वयं बना लेता है वैसे ही आप भी तमाम बाधाओं को पार कर अपनी मंजिल पाने में कामयाब होते हैं। किसी के मन की बात तुरंत समझने की आपमें दक्षता होती है। इस अंक से प्रभावित व्यक्ति अपने आप में कई विशेषता लिए होते हैं। आप पैनी नजर के होते हैं।
 
शुभ दिनांक : 7, 16, 25.
शुभ अंक : 7, 16, 25, 34.
शुभ वर्ष : 2026.
 ईष्टदेव : भगवान शिव तथा विष्णु.
 शुभ रंग : सफेद, पिंक, जामुनी, मेहरून.
 
जन्मतिथि के अनुसार भविष्यफल :
नौकरीपेशा व्यक्तियों के लिए समय सुखकर रहेगा। नवीन कार्य-योजना शुरू करने से पहले केसर का लंबा तिलक लगाएं व मंदिर में पताका चढ़ाएं। आपके कार्य में तेजी का वातावरण रहेगा। आपको प्रत्येक कार्य में जुटकर ही सफलता मिलेगी। अधिकारी वर्ग का सहयोग मिलेगा। व्यापार-व्यवसाय की स्थिति उत्तम रहेगी।

मेष दैनिक राशिफल (Aries Daily Horoscope) 
आज का दिन आपके लिए मिलाजुला रहने वाला है। आप अपने व्यक्तित्व में निखार लाने की पूरी कोशिश करेंगे। घर-परिवार में माहौल भी अच्छा रहेगा। आपको जीवनसाथी की भावनाओं का सम्मान करना होगा। आप उन्हे कहीं डिनर डेट पर लेकर जा सकते हैं, लेकिन आपकी संतान को पढ़ाई लिखाई में आ रही समस्याओं को दूर करने के लिए आपको उनके मन में चल रही है उलझनों को जानने की कोशिश करनी होगी। आप किसी नए मकान के खरीदारी की योजना बना सकते हैं।

वृषभ दैनिक राशिफल (Taurus Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए कुछ खास रहने वाला है। आपको रूपए-पैसे से संबंधित मामलों को परिवार में ही मिल बैठकर दूर करने से बेहतर लाभ मिलेंगे। आपको वाहनों के प्रयोग से सावधान रहना होगा। सरकारी नौकरी में कार्यरत लोगों को प्रमोशन मिलने से किस स्थान से दूसरे स्थान पर जाना पड़ सकता है। आपको किसी सहयोगी की कोई बात बुरी लगने से आपका मन परेशान रहेगा। आपकी कामों से आपकी एक नई पहचान बनेगी।

मिथुन दैनिक राशिफल (Gemini Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए बढ़िया रहने वाला है। आपको करियर में कोई अच्छा उछाल देखने को मिलेगा। संतान ने यदि किसी प्रतियोगिता को दिया था, तो उसमें उन्हें अच्छी सफलता हासिल होती देख रही है। आपके अच्छे कामों की सराहना होगी। आपको कोई सम्मान भी मिल सकता है। आपको एक साथ काफी काम हाथ लगने से आपकी व्याकाग्रता बढ़ेगी, लेकिन नौकरीपेशा लोगों को कोई अच्छा पद मिलने से आज उनके खुशी का ठिकाना नहीं रहेगा।

कर्क दैनिक राशिफल (Cancer Daily Horoscope) 
आज का दिन आपके लिए सावधानी और सतर्कता बरतने के लिए रहेगा। आप किसी बड़े लाभ के चक्कर में छुटपुट लाभ को हाथ से जाने नहीं देगे। परिवार में किसी सदस्य से आपको कोई निराशाजनक सूचना सुनने को मिल सकती है। आपसे कार्यक्षेत्र में यदि कोई गलती हो, तो आप उसके लिए अपने बॉस से तुरंत माफी मांगे। आपको गलत तरीके से धन कमाने से बचना होगा। आपका कोई पैतृक संपत्ति को लेकर विवाद खड़ा हो सकता है।

सिंह दैनिक राशिफल (Leo Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए मौज मस्ती भरा रहने वाला है। आप अपने कामों को लेकर कुछ नई योजनाएं बना सकते हैं। आत्मविश्वास भरपूर रहने से खुशियां बनी रहेगी। व्यक्तिगत जीवन में आपको पूरा ध्यान देना होगा। आप अपने कामकाज को लेकर थोड़ा टेंशन लेंगे, क्योंकि पार्टनरशिप में आपको कोई धोखा मिल सकता है। आप किसी जिम्मेदारी को संतान को दे सकते हैं, लेकिन वह उसमें ढील दे सकते हैं। आपका कोई छुपा हुआ राज परिवार के सदस्यों के सामने आ सकता है।

कन्या दैनिक राशिफल (Virgo Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए अपने कामों में कोई बदलाव करने के लिए रहेगा। आप अपने बिजनेस की योजनाओं को लेकर अपने भाइयों से सलाह करेंगे। किसी सरकारी टेंडर के आपको मिलने की संभावना है। आपकी किसी पुरानी गलती से आपको सबक लेना होगा। आपको किसी से कोई जरूरी जानकारी शेयर नहीं करनी है। सामाजिक कार्यक्रमों में आपकी अच्छी छाप रहेगी। आपको कोई बड़ा पद भी मिलने की संभावना है।

तुला दैनिक राशिफल (Libra Daily Horoscope) आज का दिन आपके लिए आर्थिक दृष्टिकोण से अच्छा रहने वाला है। आपको अपने खर्चों पर पूरा ध्यान देना होगा। आपका कोई महत्वपूर्ण प्रोजेक्ट यदि लंबे समय से अटका हुआ था, तो उसके भी पूरा होने की संभावना है। आपको अपने खान-पान पर पूरा ध्यान देना होगा, नहीं तो पेट में कोई गड़बड़ी हो सकती है। घूमने फिरने के दौरान आपको कोई महत्वपूर्ण जानकारी प्राप्त होगी। आपके सहयोगी कामों में आपका पूरा साथ देंगे। जो विद्यार्थी विदेश जाकर शिक्षा ग्रहण करना चाहते हैं, उन्हें  कोई अच्छा ऑफर मिल सकता है।

वृश्चिक दैनिक राशिफल (Scorpio Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए बिजनेस कर रहे लोगों के लिए उतार-चढ़ाव भरा रहने वाला है। आपका आपकी मेहनत के अनुसार फल ना मिलने से आपका मन थोड़ा परेशान रहेगा, लेकिन आपको लोगों की भावनाओं का सम्मान करना होगा। आप दूसरों की मदद के लिए आगे आएंगे। परिवार में सदस्यों से कुछ आपसी मतभेद होने से दूरियां सकती हैं। आप किसी नए काम को करने से पहले किसी अनुभवी व्यक्ति से सलाह मशवरा अवश्य करें। किसी नए वाहन की खरीदारी के लिए आप कोई लोन अप्लाई कर सकते हैं।

धनु दैनिक राशिफल (Sagittarius Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए खुशहाली लेकर आएगा। आपको थोड़ा सोच समझकर कोई निर्णय लेने की आवश्यकता है। आप किसी अजनबी की बातों पर भरोसा ना करें। आपके धन-धान्य में वृद्धि होने से खुशी का ठिकाना नहीं रहेगा। आप उन्नति के राह पर आगे बढ़ेंगे। आपको करियर को लेकर यदि कोई समस्या थी, तो वह भी दूर होती दिख रही है। संतान को आप किसी नए कोर्स में दाखिला दिला सकते हैं। आप जीवनसाथी के लिए कोई सरप्राइस प्लान करेंगे।

मकर दैनिक राशिफल (Capricorn Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए सामान्य रहने वाला है। आपको किसी भी विपरीत परिस्थिति  में धैर्य बनाए रखना होगा। आपका कोई पुराना रोग उभर सकता है, जिसके लिए आपको किसी अच्छे डॉक्टर से परामर्श लेना होगा। माताजी आपको कोई काम सौप सकती है, जिसमें आप ढील बिल्कुल ना दें। आप अपने आलस्य के कारण अपने कामों को कल पर टालने की कोशिश में लगे रहेंगे। कोई पुराना मित्र आपसे लंबे समय बाद मिलने आ सकता है, जिससे आप पुराने के गिले शिकवे न उखाड़े।

कुंभ दैनिक राशिफल  (Aquarius Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए सुख-शांति से भरा रहने वाला है। आपके चारों ओर का वातावरण खुशनुमा रहेगा। आप अपनी अच्छी सोच का कार्यक्षेत्र में लाभ उठाएंगे। आपको ईषालु व झगड़ालु लोगों से सावधान रहने की आवश्यकता है। आपके मन में आज काम को लेकर टेंशन रहेगी। जिसे आप अपने बॉस से शेयर कर सकते हैं। आपकी कोई मन की इच्छा पूरी होने से आप अपने परिवार में किसी धार्मिक कार्यक्रम का आयोजन कर सकते हैं। 

मीन दैनिक राशिफल (Pisces Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए कमजोर रहने वाला है। कामकाज में आपको अच्छी सफलता मिलेगी, लेकिन आपको धैर्य और साहस बनाए रखने की आवश्यकता है। परिवार में किसी छोटे बच्चों की सेहत में गिरावट आने से आप परेशान रहेंगे। आपको अपने पिताजी से कुछ पारिवारिक बिजनेस को लेकर बातचीत करनी होगी। राजनीति में कार्यरत लोगों को कोई बड़ा पद मिलने से खुशी का ठिकाना नहीं रहेगा। आप ससुराल पक्ष के किसी व्यक्ति से मेल-मिलाप कराने जा सकते हैं

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 08 April 2025
वारः मंगलवार विक्रम संवतः 2082 शक संवतः 1947 माह/ पक्ष: चैत्र मास – शुक्ल पक्ष तिथि : एकादशी रात 9 बजकर 12 मिनिट तक तत्पश्चात द्वारदशी तिथि रहेगी. चंद्र राशिः कर्क सुबह 7 बजकर 54 मिनट तक तत्पश्चात सिंह राशि रहेगी. चंद्र…
 07 April 2025
*दिन -  सोमवार*🌤️ *विक्रम संवत - 2082 गुजरात अनुसार 2081*🌤️ *शक संवत -1947*🌤️ *अयन - उत्तरायण*🌤️ *ऋतु - वसंत ॠतु* 🌤️ *मास - चैत्र*🌤️ *पक्ष - शुक्ल* 🌤️ *तिथि - दशमी रात्रि…
 06 April 2025
दिन -  रविवार*🌤️ *विक्रम संवत - 2082 गुजरात अनुसार 2081*🌤️ *शक संवत -1947*🌤️ *अयन - उत्तरायण*🌤️ *ऋतु - वसंत ॠतु* 🌤️ *मास - चैत्र*🌤️ *पक्ष - शुक्ल* 🌤️ *तिथि - नवमी शाम…
 05 April 2025
वारः शनिवार, विक्रम संवतः 2082, वारः शक संवतः 1947, माह/पक्ष : चैत्र मास – शुक्ल पक्ष, तिथि : अष्टमी शाम 7 बजकर 26 तक तत्पश्चात नवमी रहेगी. चंद्र राशि: मिथुन रात 11 बजकर 28 मिनट तक तत्पश्चात कर्क रहेगी. चंद्र नक्षत्रः पुनर्वसु रहेगा. योग: अतिगंड योग…
 04 April 2025
 🌤️ *दिन -  शुक्रवार*🌤️ *विक्रम संवत - 2082 (गुजरातअनुसार 2081)*🌤️ *शक संवत -1947*🌤️ *अयन - उत्तरायण*🌤️ *ऋतु - वसंत ॠतु* 🌤️ *मास - चैत्र*🌤️ *पक्ष - शुक्ल* 🌤️ *तिथि - सप्तमी रात्रि…
 03 April 2025
वारः गुरुवार, विक्रम संवतः 2082, शक संवतः 1947, माह/पक्ष: चैत्र मास – शुक्ल पक्ष. तिथि : षष्ठी रात्रि 9:41 मिनट तक तत्पश्चात सप्तमी रहेगी . चंद्र राशि: वृष सायं 6:26 मिनट तक तत्पश्चात मिथुन राशि रहेगी . चंद्र नक्षत्र: रोहिणी नक्षत्र रहेगा . योग…
 02 April 2025
 *दिन -  बुधवार*🌤️ *विक्रम संवत - 2082 (गुजरात अनुसार 2081)*🌤️ *शक संवत -1947*🌤️ *अयन - उत्तरायण*🌤️ *ऋतु - वसंत ॠतु* 🌤️ *मास - चैत्र*🌤️ *पक्ष - शुक्ल* 🌤️ *तिथि - पंचमी रात्रि…
 01 April 2025
🌤️ *दिन -  मंगलवार*🌤️ *विक्रम संवत - 2082 (गुजरात अनुसार 2081)*🌤️ *शक संवत -1947*🌤️ *अयन - उत्तरायण*🌤️ *ऋतु - वसंत ॠतु* 🌤️ *मास - चैत्र*🌤️ *पक्ष - शुक्ल* 🌤️ *तिथि - चतुर्थी…
 31 March 2025
वारः सोमवार, विक्रम संवतः 2082, शक संवतः 1947, माह/पक्ष: चैत्र मास – शुक्ल पक्ष, तिथि:- द्वितीया सुबह 9 बजकर 11 मिनट तक तत्पश्चात तृतीया रहेगी. चंद्र राशि: मेष राशि रहेगी . चंद्र नक्षत्र: अश्विनी दोपहर 1 बजकर 44 मिनट तक तत्पश्चात भरणी नक्षत्र…
Advertisement