Select Date:

06 अप्रैल 2025

Updated on 06-04-2025 12:57 PM
दिन -  रविवार*
🌤️ *विक्रम संवत - 2082 गुजरात अनुसार 2081*
🌤️ *शक संवत -1947*
🌤️ *अयन - उत्तरायण*
🌤️ *ऋतु - वसंत ॠतु* 
🌤️ *मास - चैत्र*
🌤️ *पक्ष - शुक्ल* 
🌤️ *तिथि - नवमी शाम 07:22 तक तत्पश्चात दशमी*
🌤️ *नक्षत्र - पुष्य 07अप्रैल सुबह 06:25 तक तत्पश्चात अश्लेशा*
🌤️ *योग - सुकर्मा शाम 06:55 तक तत्पश्चात धृति*
🌤️ *राहुकाल - शाम 05:21 से शाम 06:55 तक*
🌤️ *सूर्योदय - 06:28*
🌤️ *सूर्यास्त -  06:53*
👉 *दिशाशूल - पश्चिम दिशा मे*
🚩 *व्रत पर्व विवरण- श्रीराम नवमी चैत्री-वासंती नवरात्र समाप्त,रविपुष्य योग (सूर्योदय से 07 अप्रैल सूर्योदय तक)*
💥 *विशेष- नवमी को लौकी खाना गोमांस के समान त्याज्य है।(ब्रह्मवैवर्त पुराण, ब्रह्म खंडः 27.29-34)*
*💥 रविवार के दिन............ तथा तिल का तेल खाना और लगाना निषिद्ध है। (ब्रह्मवैवर्त पुराण, ब्रह्म खंडः 27.29-38)*
💥 *रविवार के दिन मसूर की दाल, अदरक और लाल रंग का साग नहीं खाना चाहिए।(ब्रह्मवैवर्त पुराण, श्रीकृष्ण खंडः 75.90)*
💥 *रविवार के दिन काँसे के पात्र में भोजन नहीं करना चाहिए।(ब्रह्मवैवर्त पुराण, श्रीकृष्ण खंडः 75)*
💥 *स्कंद पुराण के अनुसार रविवार के दिन बिल्ववृक्ष का पूजन करना चाहिए। इससे ब्रह्महत्या आदि महापाप भी नष्ट हो जाते हैं।*
          🌞 *~ वैदिक पंचांग ~* 🌞
🌷 *चैत्र नवरात्रि* 🌷
🙏🏻 *नवरात्रि  की नवमी तिथि यानी अंतिम दिन माता दुर्गा को विभिन्न प्रकार के अनाज का भोग लगाएं ।इससे वैभव व यश मिलता है ।*
          🌞 *~ वैदिक पंचांग ~* 🌞

🌷 *चैत्र नवरात्रि* 🌷
🙏🏻  *सुख-समृद्धि के लिए करें मां सिद्धिदात्री की पूजा*
*चैत्र नवरात्रि के अंतिम दिन मां सिद्धिदात्री की पूजा की जाती है। मां सिद्धिदात्री भक्तों को हर प्रकार की सिद्धि प्रदान करती हैं। अंतिम दिन भक्तों को पूजा के समय अपना सारा ध्यान निर्वाण चक्र, जो कि हमारे कपाल के मध्य स्थित होता है, वहां लगाना चाहिए। ऐसा करने पर देवी की कृपा से इस चक्र से संबंधित शक्तियां स्वत: ही भक्त को प्राप्त हो जाती हैं। सिद्धिदात्री के आशीर्वाद के बाद श्रद्धालु के लिए कोई कार्य असंभव नहीं रह जाता और उसे सभी सुख-समृद्धि प्राप्त होती है।*
👉🏻 समाप्त...
          🌞 *~ वैदिक पंचांग ~* 🌞

🌷 *धर्मराज दशमी* 🌷
🙏🏻 *विष्णु धर्मोत्तर ग्रंथ में बताया है कि  जिनके परिवार में ज्यादा बीमारी .....जल्दी-जल्दी किसी की मृत्यु हो जाती है वे लोग शुक्ल पक्ष की दशमी तिथि के दिन  (दशमी तिथि के स्वामी यमराज है मृत्यु के देवता | ) यानी 07 अप्रैल 2025 सोमवार को भगवान धर्मराज यमराज का मानसिक पूजन कर और हो सके तो घी की आहुति दे |*    
🙏🏻 *एक दिन पहले से हवन की छोटी सी व्यवस्था कर लेना घी से आहुति डाले इससे दीर्घायु, आरोग्य और ऐश्वर्य तीनों की वृद्धि होती है विष्णु धर्मोत्तर ग्रंथ में बताया है | आहुति डालते समय ये मंत्र बोले–*
💥 *[ ध्यान रखे जिसके घर में तकलीफे है वो जरुर आहुति डाले और डालते समय स्वाहा बोले और जो आहुति न डाले तो वो नम: बोले |   ]*
🌷 *ॐ यमाय  नम:*
🌷 *ॐ धर्मराजाय  नम:* 
🌷 *ॐ मृत्यवे नम:*
🌷 *ॐ अन्तकाय  नम:*
🌷 *ॐ कालाय  नम:*
🔥 *ये पाँच मंत्र बोले ज्यादा देर तक आहुति डाले तो भी अच्छा है |
हवन की राख, जिसे भस्म या विभूति भी कहा जाता है, के कई उपाय हैं जो धन, स्वास्थ्य और सुख-समृद्धि ला सकते हैं. 
हवन की भस्म:
धन और समृद्धि के लिए:
हवन की भस्म को लाल कपड़े में बांधकर तिजोरी में रखने से धन में वृद्धि होती है. 
भस्म को घर के विभिन्न कोनों में छिड़कने से नकारात्मक ऊर्जा दूर होती है और सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है. 
भस्म को नहाने के पानी में मिलाकर नहाने से धन संबंधी परेशानियाँ दूर होती हैं. 
नजरदोष से बचाव के लिए:
हवन की भस्म का तिलक लगाने से बुरी नजर से बचाव होता है. 

हवन की भस्म को कोर्ट-कचहरी के मामलों में जीत हासिल करने के लिए फाइल में छिड़कने से सफलता मिलती है. 
अगर किसी को बुरे सपने आते हैं तो हवन की भस्म का तिलक लगाकर सोने से डरावने सपने आना बंद हो जाते हैं.
🙏🏻 अप्रैल 2025  पंचक

 23 अप्रैल (बुधवार) रात 12:31 बजे से शुरू होकर 27 अप्रैल (रविवार) को सुबह 03:39 बजे तक रहेगा.
               🌞 *~ वैदिक पंचांग ~* 🌞

🙏🍀🌻🌹🌸💐🍁🌷🌺🙏 जिनका आज जन्मदिन है उनको हार्दिक शुभकामनाएं बधाई और शुभ आशीष 
दिनांक 6 को जन्मे व्यक्ति का मूलांक 6 होगा। इस अंक से प्रभावित व्यक्ति आकर्षक, विनोदी, कलाप्रेमी होते हैं। आपमें गजब का आत्मविश्वास है। इसी आत्मविश्वास के कारण आप किसी भी परिस्थिति में डगमगाते नहीं है। आपको सुगंध का शौक होगा। आप अपनी महत्वाकांक्षा के प्रति गंभीर होते हैं। 6 मूलांक शुक्र ग्रह द्वारा संचालित होता है। अत: शुक्र से प्रभावित बुराई भी आपमें पाई जा सकती है। जैसे स्त्री जाति के प्रति आपमें सहज झुकाव होगा। अगर आप स्त्री हैं तो पुरुषों के प्रति आपकी दिलचस्पी होगी। लेकिन आप दिल के बुरे नहीं है।
 
शुभ दिनांक : 6, 15, 24
 
शुभ अंक : 6, 15, 24, 33, 42, 51, 69, 78
 
शुभ वर्ष : 2026
 
ईष्टदेव : मां सरस्वती, महालक्ष्मी

 
शुभ रंग : क्रीम, सफेद, लाल, बैंगनी
 
जन्मतिथि के अनुसार भविष्यफल :
जो विद्यार्थी सीए की परीक्षा देंगे उनके लिए शुभ रहेगा। व्यापार-व्यवसाय में भी सफलता रहेगी। विवाह के योग भी बनेंगे। स्त्री पक्ष का सहयोग मिलने से प्रसन्नता रहेगी। नौकरीपेशा व्यक्ति अपने परिश्रम के बल पर उन्नति के हकदार होंगे। बैंक परीक्षाओं में भी सफलता अर्जित करेंगे। दाम्पत्य जीवन में मिली जुली स्थिति रहेगी। आर्थिक मामलों में सभंलकर चलना होगा।


मेष दैनिक राशिफल (Aries Daily Horoscope) 
आज का दिन आपके लिए अपनी वाणी की सौम्यता को बनाए रखने के लिए रहेगा। आप जिस भी काम में हाथ डालेंगे, उसमें आपको सफलता अवश्य मिलेगी। भाग्य आपका पूरा साथ देगा। माता-पिता के आशीर्वाद से आपका कोई रुका हुआ काम पूरा हो सकता है। सरकारी नौकरी में कार्यरत लोगों को कोई खुशखबरी सुनने को मिल सकती है। आपको कानूनी मामलों को लेकर थोड़ा सावधान रहना होगा। आपको कोई काम को लेकर गलत जानकारी दे सकता है।

वृषभ दैनिक राशिफल (Taurus Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए लाभदायक रहने वाला है। आप अपने काम के साथ-साथ परिवार के सदस्यों के लिए भी समय निकालेंगे, जिससे परिवारिकता बनी रहेगी। रिश्तों में मजबूती आएगी। आज आप अपने जीवन साथी से कुछ जरूरी मुद्दों को लेकर बातचीत कर सकते हैं। आपको कोई डूबा वादा ना आपको मिलने की संभावना है। कार्यक्षेत्र में अधिक काम होने से की वजह से घबराएं नहीं, आप अपने कामों को समय से पूरा करके देंगे। आपको किसी सरकारी योजना का पूरा लाभ मिलेगा।


मिथुन दैनिक राशिफल (Gemini Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए कठिनाइयों से भरा रहने वाला है। आपको कोई निर्णय समझदारी दिखाते हुए लेना होगा। आपको अपने परिवार के किसी सदस्य से कोई मन की बात कहने का मौका मिलेगा। आपको किसी बात को लेकर यदि कोई टेंशन थी, तो वह भी दूर होगी। आपको किसी पुरानी गलती से सबक लेना होगा। आपका कोई पुराना लेनदेन आपके लिए समस्या बन सकता है। ससुराल पक्ष के किसी व्यक्ति से आपकी कहासुनी होने की संभावना है।

कर्क दैनिक राशिफल (Cancer Daily Horoscope) 
आज का दिन आपके लिए आनंदमय रहने वाला है। आप किसी यात्रा पर जाने की तैयारी कर सकते हैं। आप अपनी नौकरी में बदलाव को लेकर कोई महत्वपूर्ण कदम उठा सकते हैं। आपको बहुत ही सूझबूझ दिखाकर कामों को करना होगा। आप अपने साथी को लेकर शॉपिंग आदि पर जाने की योजना बना सकते हैं, जिसमें आपको अपनी जेब का ख्याल अवश्य रखना होगा। आपको किसी से कोई बात आपसी समझदारी दिखाकर करना होगा।

सिंह दैनिक राशिफल (Leo Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए महत्वपूर्ण रहने वाला है। आपके खर्च अधिक रहेंगे। आपके सिरदर्द बन सकते हैं। आप अपने घर किसी नए वाहन को लेकर आ सकते हैं। संतान की संगति पर आपको विशेष ध्यान देना होगा, नहीं तो वह किसी गलत काम की ओर अग्रसर हो सकती है। विद्यार्थी परीक्षा में भी सफलता हासिल कर सकती हैं। प्रेम सहयोग की भावना आपके मन में बनी रहेगी। आपकी तरक्की की राह में आ रही बाधाएं दूर होंगी। आप किसी से मांगकर वाहन ना चलाएं।

कन्या दैनिक राशिफल (Virgo Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए सामान्य रहने वाला है। आपको किसी कानूनी मामले को लेकर समस्याएं खड़ी हो सकती हैं। आप अपने बिजनेस में भी कुछ नए उपकरणों को शामिल करने की कोशिश करेंगे, जिनके लिए आपको कुछ धन भी उधार लेना पड़ सकता है। आप अपने परिवार में किसी सदस्य के विवाह को लेकर अपने किसी परिजन से बातचीत कर सकते हैं। आपके बॉस आपके दिए गए सुझावों को लेकर काफी खुश रहेंगे। आप अपने किसी मित्र के कहने में आकर शेयर मार्केट आदि में इन्वेस्टमेंट ना करें।

तुला दैनिक राशिफल (Libra Daily Horoscope) 
आज का दिन आपके लिए उत्तम रूप से फलदायक रहने वाला है। आप जीवनसाथी की सेहत को लेकर थोड़ा परेशान रहेंगे। आपकी मेहनत रंग लाएगी। प्रेम जीवन जी रहे लोग साथी के प्रेम में डूबे नजर आएंगे और उन्हें सही व गलत में भी फर्क नहीं दिखेगा। आपको किसी सामाजिक कार्यक्रम में सम्मिलित होने का मौका मिलेगा। आप किसी नए घर आदि की खरीदारी कर सकते हैं, जिसके लिए आपको कोई लोन भी आसानी से मिल जाएगा।

वृश्चिक दैनिक राशिफल (Scorpio Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए मौज-मस्ती भरा रहने वाला है, लेकिन अभी इधर-उधर बैठकर खाली समय व्यतीत ना करें। आपको किसी दूसरे के मामले में बेवजह बोलने से बचना होगा। आपकी जल्दबाजी की आदत के कारण कोई गलती हो सकती है। आपके घर किसी नए मेहमान का आगमन होने से माहौल खुशनुमा रहेगा। आप अपने खान-पान में संतुलित भोजन का आनंद लेंगे। आपके जीवनसाथी आपके साथ कंधे से कंधा मिलाकर चलेंगे, जिससे आप अपने कामों को भी आसानी से कर सकेंगे।

धनु दैनिक राशिफल (Sagittarius Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए करियर के लिहाज से अच्छा रहने वाला है। आपको किसी लंबी दूरी की यात्रा पर जाने का मौका मिलेगा। आपकी मेहनत से आपके सभी काम पूरे होंगे। आपकी दीर्घकालीन योजनाओं को गति मिलेगी। आपको अपने बॉस की बातों पर पूरा ध्यान देना होगा। संतान पक्ष की ओर से आपको कोई खुशखबरी सुनने को मिल सकती हैं। आपका कोई सहयोगी आपको परेशान कर सकता है। आप किसी काम को लेकर अपने भाइयों से सलाह ले सकते हैं।

मकर दैनिक राशिफल (Capricorn Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए सामान्य रहने वाला है। आपकी अपने किसी मित्र से कहासुनी होने की संभावना है। आपके कार्यक्षेत्र में किसी काम को लेकर जल्दबाजी दिखाने से बचना होगा और राजनीतिक की ओर कदम बढ़ा रहे लोगों को कुछ मुश्किलों का सामना करना पड़ सकता है। आप किसी जरूरतमंद व्यक्ति की मदद के लिए आगे आएंगे। आप अपने मनमानी स्वभाव के कारण कोई बड़ी गलती कर सकते हैं।

कुंभ दैनिक राशिफल  (Aquarius Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए किसी नए प्रोजेक्ट पर ध्यान देने के लिए रहेगा। आर्थिक स्थिति बेहतर रहेगी। आप अपने खान-पान पर पूरा ध्यान दें। आपकी किसी नए काम को करने की इच्छा जागृत हो सकती है। परिवार में चल रही समस्याओं को भी आप मिलजुलकर दूर करने की कोशिश करेंगे। आपको किसी परिजन की कोई बात बुरी लग सकती है। आप अपने व्यवसाय को विदेशों तक ले जाने की कोशिश में कामयाब रहेंगे। घूमने-फिरने की आप योजना बना सकते हैं।

मीन दैनिक राशिफल (Pisces Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए टेंशनों से भरा रहने वाला है। आप धार्मिक कार्यों में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेंगे, जिससे आपको मानसिक शांति भी मिलेगी। जीवनसाथी के साथ मिलकर आप भविष्य को लेकर प्लानिंग करेंगे। धन के मामले में आपको थोड़ा सावधान रहने की आवश्यकता है। आप कार्यक्षेत्र में अपनी मेहनत और लगन से किसी काम को समय से पहले पूरा करके देंगे, जिससे आपके बॉस भी आपसे खुश रहेंगे। आपको स्वास्थ्य में चल रही समस्याओं को भी नजरअंदाज करने से बचना होगा

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 08 April 2025
वारः मंगलवार विक्रम संवतः 2082 शक संवतः 1947 माह/ पक्ष: चैत्र मास – शुक्ल पक्ष तिथि : एकादशी रात 9 बजकर 12 मिनिट तक तत्पश्चात द्वारदशी तिथि रहेगी. चंद्र राशिः कर्क सुबह 7 बजकर 54 मिनट तक तत्पश्चात सिंह राशि रहेगी. चंद्र…
 07 April 2025
*दिन -  सोमवार*🌤️ *विक्रम संवत - 2082 गुजरात अनुसार 2081*🌤️ *शक संवत -1947*🌤️ *अयन - उत्तरायण*🌤️ *ऋतु - वसंत ॠतु* 🌤️ *मास - चैत्र*🌤️ *पक्ष - शुक्ल* 🌤️ *तिथि - दशमी रात्रि…
 06 April 2025
दिन -  रविवार*🌤️ *विक्रम संवत - 2082 गुजरात अनुसार 2081*🌤️ *शक संवत -1947*🌤️ *अयन - उत्तरायण*🌤️ *ऋतु - वसंत ॠतु* 🌤️ *मास - चैत्र*🌤️ *पक्ष - शुक्ल* 🌤️ *तिथि - नवमी शाम…
 05 April 2025
वारः शनिवार, विक्रम संवतः 2082, वारः शक संवतः 1947, माह/पक्ष : चैत्र मास – शुक्ल पक्ष, तिथि : अष्टमी शाम 7 बजकर 26 तक तत्पश्चात नवमी रहेगी. चंद्र राशि: मिथुन रात 11 बजकर 28 मिनट तक तत्पश्चात कर्क रहेगी. चंद्र नक्षत्रः पुनर्वसु रहेगा. योग: अतिगंड योग…
 04 April 2025
 🌤️ *दिन -  शुक्रवार*🌤️ *विक्रम संवत - 2082 (गुजरातअनुसार 2081)*🌤️ *शक संवत -1947*🌤️ *अयन - उत्तरायण*🌤️ *ऋतु - वसंत ॠतु* 🌤️ *मास - चैत्र*🌤️ *पक्ष - शुक्ल* 🌤️ *तिथि - सप्तमी रात्रि…
 03 April 2025
वारः गुरुवार, विक्रम संवतः 2082, शक संवतः 1947, माह/पक्ष: चैत्र मास – शुक्ल पक्ष. तिथि : षष्ठी रात्रि 9:41 मिनट तक तत्पश्चात सप्तमी रहेगी . चंद्र राशि: वृष सायं 6:26 मिनट तक तत्पश्चात मिथुन राशि रहेगी . चंद्र नक्षत्र: रोहिणी नक्षत्र रहेगा . योग…
 02 April 2025
 *दिन -  बुधवार*🌤️ *विक्रम संवत - 2082 (गुजरात अनुसार 2081)*🌤️ *शक संवत -1947*🌤️ *अयन - उत्तरायण*🌤️ *ऋतु - वसंत ॠतु* 🌤️ *मास - चैत्र*🌤️ *पक्ष - शुक्ल* 🌤️ *तिथि - पंचमी रात्रि…
 01 April 2025
🌤️ *दिन -  मंगलवार*🌤️ *विक्रम संवत - 2082 (गुजरात अनुसार 2081)*🌤️ *शक संवत -1947*🌤️ *अयन - उत्तरायण*🌤️ *ऋतु - वसंत ॠतु* 🌤️ *मास - चैत्र*🌤️ *पक्ष - शुक्ल* 🌤️ *तिथि - चतुर्थी…
 31 March 2025
वारः सोमवार, विक्रम संवतः 2082, शक संवतः 1947, माह/पक्ष: चैत्र मास – शुक्ल पक्ष, तिथि:- द्वितीया सुबह 9 बजकर 11 मिनट तक तत्पश्चात तृतीया रहेगी. चंद्र राशि: मेष राशि रहेगी . चंद्र नक्षत्र: अश्विनी दोपहर 1 बजकर 44 मिनट तक तत्पश्चात भरणी नक्षत्र…
Advertisement