- वारः गुरुवार, विक्रम संवतः 2082, शक संवतः 1947,माह/पक्ष: वैशाख मास – शुक्ल पक्ष. तिथि: चतुर्थी सुबह 11 बजकर 23 मिनट तक तत्पश्चात पंचमी रहेगी. चंद्र राशि: मिथुन राशि रहेगी. चंद्र नक्षत्र: मृगशिरा दोपहर 2 बजकर 20 मिनट तक तत्पश्चात आद्रा नक्षत्र रहेगा. योग: अतिगंड योग रहेगा. अभिजित मुहूर्तः दोपहर 11 बजकर 30 मिनट से 12 बजकर 45 मिनट तक. दुष्टमुहूर्त: चतुर्थी में कोई भी शुभ कार्य न करें. सूर्योदयः सुबह 5 बजकर 45 मिनट पर होगा. सूर्यास्तः शाम 6 बजकर 38 मिनट पर होगा. राहूकालः दोपहर 1 बजकर 54 मिनट से 3 बजकर 32 मिनट तक. तीज त्योहार: श्रमिक दिवस, गुजरात एवं महाराष्ट्र स्थापना दिवस . भद्राः सुबह 11 बजकर 23 मिनट तक. पंचक: नहीं है.
आज का दिशा शूल
गुरुवार को दक्षिण दिशा में दिशा शूल रहेगा. (यात्रा वर्जित रहती है) यदि यात्रा करना आवश्यक हो तो थोड़ा जीरा खाकर चौघड़िया मूहर्त में यात्रा प्रारंभ करें.
आज के चौघड़िया मुहूर्त
- शुभ चौघड़िया – सुबह 5 बजकर 45 मिनट से 7 बजकर 22 मिनट तक.
- चर चौघड़िया – सुबह 10 बजकर 38 मिनट से 12 बजकर 16 मिनट तक.
- लाभ चौघड़िया – दोपहर 12 बजकर 16 मिनट से 01 बजकर 54 मिनट तक.
- अमृत चौघड़िया – दोपहर 1 बजकर 54 मिनट से 3 बजकर 32 मिनट तक.
- शुभ चौघड़िया – शाम 5 बजकर 10 मिनट से 6 बजकर 47 मिनट तक.
रात के चौघड़िया मुहूर्त
- अमृत चौघड़िया – शाम 6 बजकर 47 मिनट से 8 बजकर 09 मिनट तक.
- चर चौघड़िया- रात 8 बजकर 09 मिनट से 9 बजकर 31 मिनट तक.
- लाभ चौघड़िया- रात 12 बजकर 15 मिनट से 1 बजकर 37 मिनट तक.
- शुभ चौघड़िया – रात 2 बजकर 59 मिनट से 4 बजकर 21 मिनट तक.
- अमृत चौघड़िया- अगली सुबह 4 बजकर 21 मिनट से 5 बजकर 45 मिनट तक.
चौघड़िया मुहूर्त यात्रा के लिए मुख्य रूप से एवं अन्य शुभ कार्यों को करने के लिए शुभ माना गया है.











